
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम नगर पालिक निगम (Ratlam Municipal Corporation) के वार्ड क्रमांक 6 के भाजपा (BJP) पार्षद रत्नदीपसिंह राठौर (शक्ति बन्ना) ने वर्ष 2026–2027 के बजट को डिजिटल रूप में प्रस्तुत किए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई है। इस संबंध में उन्होंने महापौर प्रहलाद पटेल और नगर निगम आयुक्त अनिल भाना को पत्र लिखकर बजट को डिजिटल माध्यम (टेप) से प्रस्तुत करने और उसे रतलाम नगर निगम (Ratlam Municipal Corporation) की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करने का सुझाव दिया है।
BJP पार्षद रत्नदीपसिंह राठौर ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के संकल्प के अनुरूप देश में हर क्षेत्र में डिजिटल व्यवस्था को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी दिशा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों के तहत भी नगर निगमों में डिजिटल कार्यप्रणाली को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि रतलाम नगर निगम (Ratlam Municipal Corporation) का बजट डिजिटल रूप में प्रस्तुत किया जाता है और उसे वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाता है, तो शहर की आम जनता भी आसानी से बजट का अवलोकन कर सकेगी। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और नगर निगम की कार्यप्रणाली अधिक आधुनिक व जनहितैषी बनेगी। पार्षद राठौर ने उम्मीद जताई है कि रतलाम नगर निगम (Ratlam Municipal Corporation) इस सुझाव पर विचार कर रतलाम में डिजिटल बजट प्रस्तुत करने की अनूठी पहल करेगा।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


