– चुनाव से पहले राजनीतिक उठा-पटक हुई तेज, एक बार फिर भाजपा का असंतोष सामने
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक उठापटक तेज हो गई है। एक बार फिर भाजपा को झटका लगा है जब 100 से भी ज्यादा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। हाल ही में इसके पहले भी कई कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं।
जिला अध्यक्ष कैलाश पटेल के बागडोर संभालने के बाद से कई युवा कांग्रेस से प्रेरित होकर पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को रतलाम ग्रामीण विधानसभा के मुन्दडी ब्लॉक में लालगुवाडी पंचायत में जनआक्रोश यात्रा की तैयारी को लेकर बैठक हुई। कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर बाबूलाल गुर्जर, विक्रम पटेल, सुन्दरलाल, राहुल, मुकेश, प्रकाश डामर आदि के साथ लगभग 100 कार्यकतार्ओं ने भारतीय जनता पार्टी छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सभी का वरिष्ठ नेताओं द्वारा दुपट्टा डालकर कांग्रेस का प्रतीक चिन्ह लगाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश पटेल, राजेश दवे, संजय चौधरी, लक्ष्मी खराडी, रमेश भाभर, ब्रजेश चौधरी, दिलीप कुमावत, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दशरथ भाभर, अभिषेक शर्मा, मुल्कराज व्यास जाट, डॉ. अभय ओहरी, प्रभारी मनोज पटेल, किशन सिंघाड, थावर भूरिया, प्रेम सिंह गामड़, भेरूलाल गामड़, ईश्वर भाभर, सुरेश पारगी, शान्तिलाल पारगी आदि उपस्थित थे।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


