रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
रतलाम रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म नम्बर-2 पर लिफ्ट में यात्रियों के फंसने से हड़कंप मच गया। दरअसल क्षमता से अधिक यात्रियों और लगेज से यह स्थति निर्मित हुई। आरपीएफ के जवानों की सूझबूझ से तत्काल लिफ्ट के दरबाजे में अंट फंसाकर यात्रियों को ऑक्सीजन पहुंचाई और उसके बाद इंजीनियर ने ओवरबैट लिफ्ट का दरबाजा खोल सभी 28 यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला।
शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे प्लेटफॉर्म नम्बर-2 पर 28 रेलयात्री लिफ्ट का दरबाजा नहीं खुलने से फंस गए थे। लिफ्ट के अंदर से यात्रियों की आवाज सुनकर प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी कर रहे आरपीएफ जवान हरकत में आए। इस दौरान जवानों ने उक्त घटना की तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। लिफ्ट में बंद रेलयात्रियों ने बताया कि अंदर लोगों की संख्या अधिक होने से ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही है और बच्चे भी ज्यादा परेशान हो रहे हैं। आरपीएफ जवानों ने तत्काल सूझबुझ दिखाते हुए लोहे के सरिए से लिफ्ट के दरबाजे में अंट लगाकर ऑक्सीजन पहुंचाने की व्यवस्था की। मौके पर इंजीनियर टीम ने करीब आधे घण्टे की मशक्कत के बाद लिफ्ट का दरबाजा खोल सभी यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना पर मौके पर वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे थे।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


