29.8 C
Ratlām

Ratlam : जरूरतमंदों को महंगे दामों पर बेचे जा रहे थे सिलेंडर, 31 सिलेंडर जब्त

-अवैध गैस सिलेंडर भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, विभागीय रिपोर्ट के बाद दर्ज होगा केस

31 gas cylinders seized in Ratlam

रतलाम/नामली वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम (Ratlam) जिले के नामली में एलपीजी गैस सिलेंडरों की किल्लत के बीच अवैध भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार शाम करीब 7:30 बजे महू रोड स्थित शहजाद मंसूरी के घर पर रतलाम (Ratlam) प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमार कार्रवाई कर 31 गैस सिलेंडर जब्त किए।

यह कार्रवाई गोपनीय शिकायत मिलने के बाद रतलाम (Ratlam) ग्रामीण तहसीलदार आशीष उपाध्याय के नेतृत्व में की गई। छापेमारी के दौरान पटवारी टीकमसिंह चौहान, सहायक आपूर्ति अधिकारी मुकेश चौहान, नामली थाना प्रभारी गायत्री सोनी सहित पुलिस बल भी मौजूद रहा। कार्रवाई के दौरान मौके से भारत गैस के 21, एचपी के 4, इंडेन के 5 और रिलायंस कंपनी का 1 गैस सिलेंडर बरामद किया गया। इनमें 22 सिलेंडर भरे हुए और 9 खाली पाए गए। जब्त किए गए सभी सिलेंडरों को स्थानीय गैस एजेंसी संचालक के गोदाम में जमा कराया गया है।

दो दशक से बेखौफ कर रहा था कालाबाजारी

स्थानीय लोगों के मुताबिक शहजाद मंसूरी करीब दो दशक से गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण कर रहा था। कोरोना काल में भी उसके यहां छापेमार कार्रवाई की जा चुकी है। बताया जाता है कि घर के सामने के हिस्से में ऑटोमोबाइल सर्विस सेंटर संचालित होता है, जबकि पीछे के हिस्से में गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण किया जाता था।

पहले शिकायत तो हुई लेकिन कार्रवाई नहीं

नामली के गैस डीलर राजेश भंसाली ने आरोप लगाया कि जहां उपभोक्ताओं को एजेंसी पर गैस सिलेंडर 990 रुपये में मिलता है, वहीं शहजाद मंसूरी द्वारा इन्हें अवैध रूप से 1200 से 1300 रुपये में बेचा जा रहा था। उन्होंने यह भी कहा कि पहले भी इस संबंध में शिकायत की गई थी, लेकिन उस समय कोई कार्रवाई नहीं हुई।

जिम्मेदारों की जुबानी

नामली थाना प्रभारी गायत्री सोनी के अनुसार संबंधित विभाग से प्रतिवेदन मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जाएगा। वहीं तहसीलदार आशीष उपाध्याय ने बताया कि यह कार्रवाई कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देश पर की गई है और सूचना मिली थी कि यहां अवैध गैस रिफिलिंग भी की जा रही है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!