17.8 C
Ratlām

WhatsApp में ब्रेक : रतलाम सहित देश के 48 करोड़ यूजर प्रभावित, 2 घंटे तक संदेशों का नहीं हुआ आदान-प्रदान

रतलाम, वन्देमातरम् न्यूज।
सूर्यग्रहण के दौरान घरों में बैठे लोगों को एकाएक व्हाट्सअप बंद होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सर्वर डाउन होने से लोग एक-दूसरे को मैसेज नहीं भेज पाए।  रतलाम जिले के करीब 8 लाख यूजर सहित भारत के 48 करोड़ यूजर को सर्वर डाउन होने से करीब 2 घंटे समस्या का सामना करना पड़ा।

मंगलवार दोपहर दुनियाभर में व्हाट्सअप का सर्वर डाउन हो गया था। सर्वर 2 घंटे से ज्यादा डाउन बना रहा। लोग व्हाट्सअप का इस्तेमाल नहीं कर पाए। आशंका जताई जा रही हैं कि व्हाट्सअप को हैक कर लिया गया है। जान लें कि भारत में व्हाट्सअप के 48 करोड़ से ज्यादा यूजर हैं और रतलाम जिले में इसकी संख्या 8 लाख बताई जा रही है। इन यूजर्स को व्हाट्सअप का सर्वर डाउन होने की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ा है। इस बीच व्हाट्सअप सर्वर डाउन होने पर मेटा ने कहा है कि हमें इस समस्या की जानकारी है।

व्हाट्सअप डाउन होने से यूजर परेशान
बता दें कि व्हाट्सअप एक मैसेजिंग और वीडियो कॉलिंग ऐप हैं। भारत में बड़ी संख्या में लोग व्हाट्सअप का इस्तेमाल जानकारी साझा करने के लिए करते हैं। बड़ी संख्या में कर्मचारी अपने ऑफिस का काम भी व्हाट्सअप के जरिए करते हैं और विभिन्न प्रकार का डेटा शेयर करते हैं। व्हाट्सअप का सर्वर डाउन होने की वजह से इन लोगों के सामने समस्या आ गई थी।

मेटा की तरफ से आया ये जवाब
मेटा की तरफ से कहा गया है कि हम जानते हैं कि वर्तमान में लोगों को मैसेज भेजने में समस्या हुई थी। जल्द से जल्द सभी के लिए व्हाट्सअप को रिस्टोर करने के लिए काम पूरा कर दिया गया हैं।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!