32.9 C
Ratlām

कार्रवाई जरूरी : भाजपा नेता का जिलाबदर पुत्र गिरफ्तार, एक दर्जन से अधिक संगीन अपराध

– दीनदयाल नगर पुलिस ने बदमाश को दबोच भेजा जेल
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
जिले में बढते बदमाशों के हौसलों ने आमजनता की मुश्किलें बढ़ा दी है । बढ़ती गुंडागर्दी के बीच पुलिस को एक जिलाबदर हाथ लगा है। हिस्ट्रीशीटर बदमाश वरिष्ठ भाजपा नेता का पुत्र होने के साथ उसके खिलाफ 15 आपराधिक मुकदमें अलग-अलग थानों पर दर्ज हैं।
दीनदयाल नगर थाना अंतर्गत हाट चौकी प्रभारी मुकेश सस्तिया ने मुखबीर की सूचना पर पवन उर्फ प्रदीप (32) पिता मधु पटेल निवासी पटेल कॉलोनी रतलाम को जिलाबदर उल्लंघन करने पर गिरफ्तार किया। बदमाश पवन के खिलाफ अलग-अलग थानों पर 15 मुकदमें दर्ज हैं। इसमें मारपीट, विवाद सहित रंगदारी जैसे कई गम्भीर मामलों से आए दिन सुर्ख़ियों में रहता है। बता दें कि शहर में सड़कों पर खुलेआम गुंडागर्दी और स्ट्रीट व्यवसाई के साथ मारपीट कर रंगदारी दिखाने का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। बदमाशों की बढ़ती रंगदारी से आमजन के साथ जनप्रतिनिधि में भी नाराजगी है। विधायक चेतन्य काश्यप ने हाल ही में बदमाशों की रंगदारी को लेकर एसपी सिद्धार्थ  बहुगुणा से भेंट कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए जा चुके हैं, जिससे आमजन बेख़ौफ रह सकें।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!