27.8 C
Ratlām

मानसून अपडेट : रतलाम सहित 31 जिलों में होगी हल्की बारिश, गत वर्ष से 7 इंच अधिक

– दक्षिण-पूर्वी हिस्से में हुआ मानसून एक्टिव, अभी चिंता की बात नहीं
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। 
मध्यप्रदेश के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में मानसून एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक एचएस पांडेय् ने आगामी 24 घंटे रीवा, शहडोल और सागर संभाग के 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, वहीं रतलाम सहित 31 जिलों में हल्की बारिश का दौर बताया है। रतलाम जिले में अब तक 23 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो कि गत वर्ष से अभी तक 7 इंच अधिक है। जिले में सर्वाधिक जावरा में 30 इंच और पिपलोदा में सबसे कम 17 इंच बारिश हुई है। 

इन जिलों में होगी हल्की बारिश 
मध्यप्रदेश के इन 31 जिले रतलाम, झाबुआ,अलीराजपुर, बड़वानी, धार, मंदसौर, नीमच, उज्जैन, इंदौर, देवास, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, शाजापुर, आगर-मालवा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना और श्योपुर में अगले 24 घंटे हल्की बारिश होगी।

रतलाम के कहां कितनी हुई बारिश
रतलाम जिले में अब तक कुल 23 इंच बारिश दर्ज की गई है। जिले के सबसे अधिक जावरा में 30 इंच, बाजना में 28 इंच, आलोट में 26.5 इंच, सैलाना में 23.6 इंच, ताल और रावटी में 19.5 इंच, एवं सबसे कम पिपलोदा में 17 इंच बारिश दर्ज की गई है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!