29.2 C
Ratlām

ओवरलोड से हादसा : मजदूरों से भरा ऑटो पलटा, 14 घायल, 8 गंभीर रतलाम रेफर

– आदिवासी क्षेत्रों में ओवर लोडिंग से जिम्मेदार बेपरवाह, हादसे के बाद निभाते औपचारिकता

चेतन्य मालवीय
सैलाना, वंदेमातरम न्यूज।
ओवरलोड ऑटो के पलटने से दर्जन भर मजदूर घायल हो गए। 8 गंभीर घायलों को रतलाम जिला चिकित्सालय रैफर किया गया। शेष का उपचार सैलाना हॉस्पिटल में चल रहा है। घटना के समय ऑटो में करीब दो दर्जन मज़दूर ऑटो के ऊपर और अंदर सवार थे।

घटना सोमवार को हतनारा-भैंसाडाबर के बीच हुई है। ग्राम साँसर, दुमघाटा क्षेत्र के मजदूर पिपलौदा क्षेत्र में मजदूरी करने जा रहे थे तभी ओवरलोड ऑटो पलटना बताया जा रहा है।  हादसे में ऑटो में सवार 14 मजदूर घायल हुए हैं। घायलों को तीन एम्बुलेंस के माध्यम से सैलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।  डॉ. दिशांत चंडालिया एवं डॉ. शैलेष डांगे ने घायलों का उपचार किया। गंभीर 8 घायलों को बेहतर उपचार के लिए रतलाम रेफर किया गया है।

हर वर्ष हादसे के बाद भी जिम्मेदार बेपरवाह
फसल कटाई दौरान मजदूरों को लेकर जाने वाले ओवर लोड वाहन हर वर्ष दुर्घटना ग्रस्त होते हैं। किंतु प्रशासन दबाव के चलते कड़ा कदम नही उठा पाती है। परिणाम यह है कि हर वर्ष सीजन में आधे दर्जन लोग मौत का शिकार होते है। बड़ी दुर्घटना के बाद प्रशासन जागता तो है और अभियान में चालानी कार्यवाही शुरू करता है। क्षेत्र में राजनीतिक दबाव के चलते प्रशासन अपने आपको असहाय महसूस करते हुए कार्यवाही को चंद दिनों में भूला देता है।
कार्रवाई होगी चालक के खिलाफ
घायलों का इलाज रतलाम एवं सैलाना हॉस्पिटल में चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है। ऑटो चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जाएगा। – अय्यूब खान, टीआई – सैलाना थाना (मध्यप्रदेश)


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!