21.4 C
Ratlām

रतलाम में बड़ा हादसा टला : शिक्षा विभाग की लापरवाही आई सामने, स्कूल की छत भरभराकर गिरी

रतलाम में बड़ा हादसा टला : शिक्षा विभाग की लापरवाही आई सामने, स्कूल की छत भरभराकर गिरी

सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के सैलाना में एक सरकारी स्कूल की छत भरभराकर धराशायी हो गई। गनीमत यह रही कि हादसा रात में हुआ, नही तो रतलाम जिले में बड़ी घटना होती। बताया जा रहा है कि उक्त स्कूल में 50 से अधिक विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं।

सैलाना से पांच किमी दूर ग्राम मकोड़िया रुंडी प्राथमिक विद्यालय की छत रविवार रात भरभरा कर गिर गई। गनीमत यह रही कि ये हादसा दिन में नहीं हुआ। अन्यथा इसी जर्जर भवन में लगने वाली अतिरिक्त कक्ष में पहली से पांचवी तक के 51 छात्र पढ़ाई करते हैं । वंदेमातरम् न्यूज की पड़ताल में सामने आया की स्कूल के शिक्षकों ने कई बार विभाग प्रमुखों को पत्र लिखा है। किन्तु इस जर्जर भवन को डेढ़ साल बाद भी जमींदोज नही कर पाए।खास बात यह है कि स्कूल के अलावा भी यहां बस्ती क्षेत्र होने के कारण अन्य बच्चे मैदान में खेलते है। पूरी तरह से जर्जर हो चुके इस जर्जर भवन से कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है। मगर जिम्मेदारों को इसकी सुध नहीं लेना चिंता का विषय है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!