30.3 C
Ratlām

खास खबर : मोबाइल की तरह अब MP में बिजली का भी प्री-पेड सिस्टम, इंदौर से होगी शुरुआत

खास खबर : मोबाइल की तरह अब MP में बिजली का भी प्री-पेड सिस्टम, इंदौर से होगी शुरुआत

भोपाल, वंदेमातरम् न्यूज।  मध्य प्रदेश में मोबाइल सेवा की तरह अब बिजली का भी प्री-पेड सिस्टम लागू होने जा रहा है। नए साल में इसकी शुरुआत इंदौर से होगी। खास बात यह है कि फरवरी-मार्च से इंदौर के विद्युत उपभोक्ताओं को प्रीपेड भुगतान करने की सुविधा मिलने लगेगी। मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने प्री-पेड सिस्टम और टैरिफ प्लान को मंजूरी दे दी है। इसके साथ सभी वितरण कंपनियों द्वारा इसे लागू करने का रास्ता साफ हो गया है।

पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के एमडी अमित तोमर के अनुसार कंपनी इसे अमल करने की तैयारी में जुट गई है। इंदौर में सबसे ज्यादा स्मार्ट मीटर लग चुके हैं, लिहाजा इस प्रोजेक्ट की शुरुआत यहीं से होगी। इस नई व्यवस्था में उपभोक्ता को प्रति यूनिट 25 पैसे का लाभ मिलेगा। उपभोक्ताओं के लिए यह सुविधा वैकल्पिक रहेगी। प्री-पेड बिजली सिस्टम को टैरिफ प्लान में शामिल करने के लिए विद्युत वितरण कंपनियों ने विद्युत नियामक आयोग के सामने याचिका प्रस्तुत की थी। नियामक आयोग ने सिस्टम लागू करने के दिशा-निर्देश बिजली कंपनियों को भेज दिए हैं। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अनुसार प्री-पेड बिजली सिस्टम स्मार्ट मीटर से लैस उपभोक्ताओं के लिए रहेगा। हालांकि यह वैकल्पिक होगा। यानी इसे अपनाने या पुरानी व्यवस्था में बने रहना उपभोक्ता की इच्छा पर निर्भर होगा। कंपनी के अनुसार जो उपभोक्ता इस विकल्प को चुनेंगे वे आवेदन देकर इसे शुरू करवा सकेंगे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!