रतलाम सफाई में पिछड़ा :  स्वच्छता सर्वे – 2023 में रतलाम नेशनल और स्टैट दोनो में फिसड्डी, 9 हजार 500 के पेपर में सिर्फ 6911.07 अंक मिले

रतलाम सफाई में पिछड़ा :  स्वच्छता सर्वे - 2023 में रतलाम नेशनल और स्टैट दोनो में फिसड्डी, 9 हजार 500 के पेपर में सिर्फ 6911.07 अंक मिले

Advertisements
Advertisements

– नेशनल में 16 और स्टैट में 4 पायदान पर लुढ़के, जिम्मेदारों की लापरवाही सर्वे परिणाम ने की उजागर

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।  स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के परिणाम ने एक बार फिर रतलाम की सफाई बंदोबस्त की पोल खोल कर रख दी। दिखावे की सफाई रिजल्ट के पैमाने पर खरी नहीं उतरी। गुरुवार को उजागर हुए स्वच्छ सर्वे- 2023 परिणाम में रतलाम को वर्ष -2022 की तुलना में मायूस ही किया। राष्ट्रीय स्तर पर एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में पिछले वर्ष की तुलना में 16 पायदान लुढ़कर 46 नंबर पर पहुंच गए, वही प्रदेश की रैटिंग में 4 पायदान फिसल गए हैं। वर्ष – 2022 के रिजल्ट में देश में रतलाम को सफाई के मामले में  30वीं रैंक मिली थी, वहीं वर्ष-2023 के सर्वे में 46वीं रैंक प्राप्त हुई। इसी तरह प्रदेश में वर्ष – 2022 में रतलाम को 8वीं रैंक मिली थी, जो की वर्ष-2023 में 12वीं रैंक पर जा पहुंची। पूरे मामले में जिम्मेदारों की सर्वे के दौरान बरती लापरवाही ही प्रमुख कारण हुआ। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

स्वच्छता सर्वे – 2023 में रतलाम को 9500 में से कुल 6911.07 अंक प्राप्त हुए हैं। 1 से 10 लाख की आबादी वाले देश के कुल 446 शहरोंं में रतलाम 46 वे नंबर पर जबकि प्रदेश के 32 शहरों में 12 वे नंबर पर सफाई के मामले में पहुंचा। गार्बेज फ्री सिटी (जीएफसी) में साल 2022 की तरह ही 2023 में भी सिंगल स्टार रेटिंग मिली है। वर्ष 2023 के सर्वे में सर्विस लेवल प्रोग्राम मसलन कचरा उठाना, सीवरेज के ढक्कनों की स्थिति, साफ-सफाई, जैविक खाद बनाने जैसी प्रक्रिया के 48 प्रतिशत अंक रखे गए थे। लेकिन जिम्मेदारों ने इन तमाम प्रक्रिया को लेकर जमीनी स्तर पर संजीदगी नहीं दिखाई। नतीजतन परिणाम सबके सामने है। बता दें कि 9 हजार 500 अंक के सर्वे में इस बार सीवरेज मेनहोल के ढक्कन खुले रहने, सार्वजनिक स्थलों पर थूकने को लेकर भी अंक तय किए गए थे। इसके अलावा सफाईमित्र सुरक्षा को खासी प्राथमिकता दी गई थी। इसके लिए दोगुने अंक बढ़ाए गए थे। इन सभी मामलों की परीक्षा में रतलाम नगर निगम कसौटी पर खरी नहीं उतर सकी और सफाई के मामले में दूसरे शहरों से हम काफी पिछड़ गए। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!