रतलाम में लोकायुक्त की कार्रवाई : वनपाल झूठे केस में फंसाने की दे रहा था धमकी, 15 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

रतलाम में लोकायुक्त की कार्रवाई : वनपाल झूठे केस में फंसाने की दे रहा था धमकी, 15 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम में वनपाल मंगलवार को रंगेहाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार हुआ है। उज्जैन लोकायुक्त द्वारा रतलाम के सागोद रोड स्थित वन विभाग कार्यालय परिसर में वनपाल बीबीएल पुष्कर को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नामली के सुरेश पाटीदार की शिकायत पर हुई है। रिश्वतखोर वनपाल शिकायतकर्ता को पिछले कुछ दिनों से झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर रिश्वत की मांग कर रहा था।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

लोकायुक्त निरीक्षक दीपक शेजवार ने वंदेमातरम् न्यूज को बताया कि शिकायतकर्ता पाटीदार ने उज्जैन मुख्यालय पर एसपी अनिल विश्वकर्मा को शिकायत की थी। शिकायत में बताया गया था कि वह लकड़ी की टाल लाइसेंस के माध्यम से संचालित करता है। पिछले कुछ दिनों से उससे वनपाल पुष्कर द्वारा दवाब बनाया जा रहा था। गिरफ्तार वनपाल पुष्कर 15 हजार रुपए की रिश्वत की मांग कर रहा था। रुपए नहीं देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी पिछले दो माह से दे रहा था। मामले में फरियादी सुरेश पाटीदार ने 19 जनवरी 2024 को उज्जैन लोकायुक्त में लिखित शिकायत की थी। उज्जैन लोकायुक्त डीएसपी सुनील तालान के नेतृत्व में निरीक्षक शेजवार द्वारा दल के साथ मंगलवार दोपहर उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपी वनपाल पुष्कर को टीम ने वन विभाग परिसर में 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। उक्त कार्रवाई से वन विभाग में हड़कंप मच गया और कुछ कर्मचारी कार्यालय छोड़कर अन्यंत्र चले गए।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!