रिकार्ड मतदान पर सम्मान :  मध्य प्रदेश के सैलाना विधानसभा में हुआ सर्वाधिक 90.10 फीसद मतदान

रिकार्ड मतदान पर सम्मान :  मध्य प्रदेश के सैलाना विधानसभा में हुआ सर्वाधिक 90.10 फीसद मतदान

Advertisements
Advertisements

– चुनाव आयोग करेगा SDM जैन का सम्मान, राज्यपाल के हाथों होंगे सम्मानित

सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज।  मध्य प्रदेश चुनाव- 2023 में सर्वाधिक मतदान सैलाना विधानसभा में दर्ज किया गया है। रिकार्ड मतदान 90.10 फीसद होने पर सैलाना विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी को चुनाव आयोग द्वारा सम्मानित किया जाएगा।रिटर्निंग अधिकारी यानी सैलाना एसडीएम मनीष कुमार जैन को राज्यपाल के हाथों सम्मानित किया जाएगा। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

14 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस में होने वाले सम्मान समारोह में 25 जनवरी 2024 को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे (पुरानी विधानसभा) में चुनाव आयोग वृहद स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। सैलाना विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओ को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए किए गए अलग-अलग कार्यो के चलते सैलाना विधानसभा क्षेत्र प्रदेश में अव्वल रहा है। चुनाव आयोग इसलिए विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी मनीष कुमार जैन (एसडीएम) को राज्यपाल मंगुभाई पटेल के हाथों सम्मानित करेंगे। बता दें कि एसडीएम जैन ने चुनाव के दौरान मतदाता पर्ची को शत प्रतिशत वितरण करवाना, बाहर गए मतदाताओं को रिश्तेदारों के माध्यम से बुलवाना, घर-घर जाकर मतदाताओं को पीले चावल बांटकर मतदान के लिए प्रेरित करना, दूर रहे मतदान केंद्र को नजदीक के मतदान केंद्र पर लाकर मतदान करवाने जैसे कार्य किए थे। जिसके कारण प्रदेश में सैलाना विधानसभा में मतदान प्रतिशत में सबसे अव्वल रहा था। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!