रतलाम की खबर : दारू पीकर फोन मत लगाना, आखिर क्यों बोले आलोट विधायक…!

रतलाम की खबर : दारू पीकर फोन मत लगाना, आखिर क्यों बोले आलोट विधायक...!

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। कार्यकर्ताओं के बल पर जितने के बाद रतलाम जिले के आलोट विधायक डा. चिंतामणी मालवीय के स्वर बदल गए हैं। अभी उनका कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भाजपा कार्यकर्ता विधायक की नसीहत को सुनने के बाद बोल रहे हैं कि फोन नहीं उठाना है तो विधायक ही क्यों बनें। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements


दरअसल मामला आलोट में विधायक कार्यालय के शुभारंभ का है। आलोट विधानसभा सीट से भाजपा विधायक डा. चिंतामणी मालवीय ने गुरुवार को विधायक कार्यालय के शुभारंभ पर कार्यकर्ताओं व उपस्थित लोगों से मंच से कहा मैं क्षेत्र की जनता के लिए हमेशा कार्य करने के लिए तत्पर हूं और उनकी समस्या के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करूंगा, लेकिन रात में दारू पीकर कोई भी फोन ना लगाए। यह नसीहत विधायक मालवीय ने मंच से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दी। विधायक मालवीय ने अपने कामकाज की शैली से अवगत करवाते हुए कहा कि दारू पीकर शाम को फोन न लगाएं। सुबह फोन लगाएं, अगर कुछ ऐसी बात होगी तो फोन उठाना बंद कर दूंगा। विधायक के बेबाक बोल का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कार्यकर्ता की नाराजी के बाद  विधायक डा. मालवीय मीडिया से कह रहे हैं कि मुझे एक-दो लोगों के फोन आए थे तो वैसे ही हास-परिहास के तौर पर यह बात कह रहा था। इस बात को कहने का उद्देश्य केवल मजाक ही था l विधायक कार्यालय शुभारंभ पर विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!