23.8 C
Ratlām

हद है….! : रतलाम के मुख्य थाने की ऐसी लापरवाही, चार पुलिसकर्मी पाए गए दोषी

हद है....! : रतलाम के मुख्य थाने की ऐसी लापरवाही, चार पुलिसकर्मी पाए गए दोषी

– मामला टीआई की जीप चोरी कर ले जाने व व्यापारी को रंगदारी दिखाने का 

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम के स्टेशन रोड पुलिस थाने से दो आरोपियों द्वारा टीआई की जीप लेकर रंगदारी करने के बहुचर्चित मामले में निलंबित पुलिसकर्मियों की लापरवाही जांच में उजागर हुई है। दोषी सब इंस्पेक्टर देवीलाल पाटीदार, हेड कांस्टेबल शैलेंद्रसिंह और आरक्षक नीरज चौहान व याकूब खान के खिलाफ एक-एक वेतनवृद्धि रोकने के आदेश जारी हो चुके हैं। घटना के बाद पूर्व में सभी लापरवाह पुलिसकर्मियों को स्टेशन रोड थाने से हटाकर लाइन अटैच के आदेश जारी हुए थे।

एएसपी राकेश खाका ने वंदेमातरम् न्यूज को बताया कि दस दिन पूर्व स्टेशन रोड थाने में रात में दो आरोपियों के पहुंचने और टीआई की जीप लेजाकर व्यापारी को रंगदारी दिखाने के मामले में जांच के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आई है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर दोषी सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक-एक वेतनवृद्धि रोकने के आदेश जारी कर दिए हैं। पूर्व में एएसपी खाका के आदेश पर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ लाइन अटैच की कार्रवाई की थी। बता दें कि पूरे घटनाक्रम को लेकर उज्जैन आईजी संतोष कुमार सिंह ने डीआईजी मनोज सिंह को भी अतिरिक्त जांच के आदेश दिए है। वर्ततमान में उक्त जांच प्रचलित है। संभावना है कि नए सप्ताह में डीआईजी सिंह भी जांच रिपोर्ट आईजी सिंह को सौंप सकते हैं।

रतलाम के मुख्य थाने की बड़ी लापरवाही

14-15 जनवरी की रात करीब डेढ़ बजे दो आरोपी रतलाम के स्टेशन रोड पुलिस थाने में अटैच मोबाइल चार पहिया वाहन क्रमांक एमपीा-11 सीसी-7326 लेकर निकल जाते है। वाहन पर स्टेशन रोड थाना प्रभारी की नेम प्लेट व पुलिस बत्ती भी लगी हुई थी। वाहन लेकर यह युवक वाहन स्टेशन रोड क्षेत्र में पहुंचते है। तीन से चार बार दिलबहार चौराहे से लेकर रेलवे स्टेशन की तरफ का राउंड लगाते है। तभी एक होटल के सामने वाहन रोक कर होटल संचालक को अपने पास बुलाते है। होटल संचालक वाहन के पास जाता है तो चालक सीट पर बैठा युवक पहले तो देर रात तक होटल क्यों खुली है उस पर सवाल-जवाब करता है। देर रात तक होटल खुली होने पर अभद्रता कर रुपए की मांग करता है। यहां तक होटल संचालक को युवक चांटा भी जड़़ देता है। रुपए नहीं देने पर जाने से मारने की धमकी भी देता है। तब वहां पर अन्य व्यवसायी भी एकत्र होते है और हंगामा मच जाता है। इस मामले में 16 जनवरी की दोपहर होटल संचालक हरीश पिता नानकराम चोथयानी की रिपोर्ट थाने में अटैच वाहन ले जाने वाले मुख्य आरोपी इरफान व शादाब खान दोनों निवासी काजीपुरा के खिलाफ शराब के रुपए मांगने, अभद्रता करने, जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज होती है। लेकिन पुलिस जीप चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। वंदेमातरम् न्यूज द्वारा मामला प्रमुखता से उजागर करते हुए प्रकाशित किया गया था। इसके बाद पुलिस की लापरवाही सुर्खियों में छाया।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!