30.8 C
Ratlām

शत-प्रतिशत परिणाम : डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के आशुतोष, प्राजकता और रोहित ने हासिल की सफलता

शत-प्रतिशत परिणाम : डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के आशुतोष, प्राजकता और रोहित ने हासिल की सफलता

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी (जबलपुर) द्वारा पोस्ट ग्रेज्यूएशन पाठ्यक्रम (एमडी होम्योपैथी पार्ट-1) का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इसमें रतलाम के डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज का स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम (एमडी होम्योपैथी पार्ट-1) का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा। 

परीक्षा में आशुतोष त्रिपाठी ने 400 अंक में 260 अंक प्राप्त कर प्रथम, प्राजकता पाटील ने 257 अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं रोहित पाटील ने 245 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त कर डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज का नाम गौरवान्वित किया। परीक्षा परिणाम को लेकर परीक्षार्थियों और कॉलेज के अन्य छात्रों में हर्षोल्लास है। इस उपलब्धि पर डॉ. एस एम शर्मा मेमोरियल मेडिकल फाउण्डेशन के डायरेक्टर डॉ. मुकेश गिरी गोस्वामी, ट्रस्ट के पदाधिकारियों, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भरत पटेल एवं समस्त शैक्षणिक तथा महाविद्यालय के प्रबंधक दिनेश उपाध्याय आदि ने होम्योपैथिक महाविद्यालय के टॉपर छात्र-छात्राओं एवं सभी उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को हार्दिक बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामाना की है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!