रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। सीटू समर्थित यूनियन की वार्षिक समीक्षा बैठक शनिवार को शहर सराय स्थित कार्यालय पर अयोजित हुई। जून माह में रतलाम में आयोजित होने वाले जिला सम्मेलन को लेकर बैठक में रणनीति तैयार की गई। केंद्र सरकार की श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ सीटू समर्थित यूनियन ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में कॉमरेड आरएन कुरेरिया और कॉमरेड प्रमोद प्रधान विशेष रूप से मौजूद थे। कॉमरेड कुरेरिया और कॉमरेड प्रधान ने श्रम संगठनों को आगामी जून माह में होने वाले सम्मेलन में बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।
यूनियन के जिलाध्यक्ष कॉमरेड अश्विनी शर्मा ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी जून माह रतलाम में जिला सम्मेलन अयोजित किया जाएगा। इसमें एमआर यूनियन, आंगनवाड़ी संघ, आशा-उषा संघ एवं मजदूर निर्माण, पेंशनर्स संघ के जिले भर के करीब 300 प्रतिनिधि शामिल होंगे। कॉमरेड प्रधान ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में पूंजीवाद काफी हावी है। देश सबसे ज्यादा काम करने वाली आगनवाड़ी , आशा और उषा कार्यकर्ताओं को स्कीम वर्कर बना कर मिलने वाली सुविधाओं से वंचित कर दिया है। मानदेय भी समय पर नहीं दिया जाता है। वर्तमान में देश में पूंजीवाद और सांप्रदायिक ताकतों की दमनकारी नीतियों को लागू किया जा रहा है। सभी साथियों को इन श्रम विरोधियों ताकतों को नेस्तनाबूत्त करने का काम करना चाहिए। मुद्दो को भटकाने के लिए वर्तमान स्थिति में धार्मिक भावनाओं भडक़ाने का प्रयास किया जा रहा है। आगामी जून-2024 में यूनियन के जिला सम्मेलन में सभी श्रम यूनियनों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होना जाना चाहिए। समीक्षा बैठक में कॉमरेड एमएल नागावत, आंगनवाडी कार्यकर्ता संघ की कृष्णा सोनगरा, आशा-उषा संघ की मीनाक्षी गौर, सूरज सोलंकी, जनवादी लेखक मंच के रणजीत सिंह, गीतादेवी राठौर, एमआर यूनियन के रसीद खान, कामरेड वीर सिंह, कला डामोर, चरण सिंह सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद थे।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


