रतलाम में पारिवारिक विवाद में गई जान : पत्नी के साथ मारपीट की और बेटे को सूचना देकर चला गया दमोह

रतलाम में पारिवारिक विवाद में गई जान : पत्नी के साथ मारपीट की और बेटे को सूचना देकर चला गया दमोह

Advertisements
Advertisements

– पति और पत्नी विवाद के चलते रहते थे अलग-अलग, बच्चे पहुंचे तो मृत मिली मां

सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज।  रतलाम जिला मुख्यालय के ग्राम डोकरिया कुंड की एक महिला के साथ उसके पति ने मारपीट की। फिर अपने बेटे को झगड़े की सूचना देकर दमोह चला गया। दोनों बेटे और बहन दोपहर बाद गांव पहुंचे और मां को अस्पताल ले गए तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सैलाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार ग्राम डोकरिया कुंड की सुंदरबाई यहां अकेली रहती है और उसका पति प्रभु भगोरा दमोह में अकेला रहता है। बीच-बीच में पति यहां आता रहता है लेकिन दोनों अधिकांश समय विवाद रहता है। शुक्रवार जमीन विवाद के मामले में प्रभु डोकरिया कुंड आया और पत्नी के पास पहुंचा तो उनमें फिर विवाद हो गया। प्रभु ने सुंदरबाई की लकड़ी से पिटाई कर दी, जिससे सुंदरबाई बेहोश हो गई। उसे इसी स्थिति में छोड़कर प्रभु वहां से निकला और रास्ते में कॉल कर रतलाम रह रहे बेटे सत्यनारायण (24) को पत्नी से हुए विवाद की सूचना देकर दमोह चला गया। मृतिका के चार बेटे व दो बेटियां है। पूजा व गोपाल दमोह में पिता के साथ रहते हैं और लक्ष्मी, सत्यनारायण व अमृतराम रतलाम में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। भरत सैलाना में ढाबे पर काम करता है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

मां के घर पहुंचे बच्चे तब मिली मूर्छित

मृतिका का बेटा सत्यनारायण अपने भाई अमृतराम व बहन लक्ष्मी को साथ लेकर शाम 4 बजे घर पहुंचे और घर में पड़ी मां को मूर्छित अवस्था में लेकर स्वास्थ्य केंद्र ले गए तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सैलाना प्रभारी टीआई आरपी सारस्वत ने बताया कि मृतिका के पुत्र सत्यनारायण ने पुलिस दर्ज की रिपोर्ट में बताया कि मेरी मां सुंदर बाई व पिताजी के बीच गुजरात एंव राजस्थान में मजदूरी पर जाने की बात पर  विवाद होता रहता था। आज भी इसी बात को लेकर इन दोनों के बीच झगड़ा हुआ था जिस पर से कुल्हाडी की उल्टी तरफ से मारने से सर और पैरों में गभीर चोटे आई जिससे उसकी मौत हो गई है।पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपी की तलाश कर रही है।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!