78वां स्वतंत्रता दिवस : श्री योगीन्द्र सागर महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया आजादी का पर्व 

78वां स्वतंत्रता दिवस : श्री योगीन्द्र सागर महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया आजादी का पर्व 

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। श्री योगीन्द्र सागर इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एन्ड साइंस में 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ किया गया I राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई और राष्ट्रगान कर देश की आजादी में बलिदान देने वाले सच्चे राष्ट्रभक्त को नमन किया गया।  इस अवसर पर महाविद्यालय का परिसर देशभक्ति के रंगो में सराबोर हो गया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
IMG 20240816 WA0090

श्री योगीन्द्र सागर इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एन्ड साइंस के वाइस चेयरमैन उमेश शर्मा ने बताया महाविद्यालय के संस्थापक गोपाल प्रसाद शर्मा टंच (बाबूजी) ने स्वतंत्रता संग्राम के वीरो के बलिदान को नमन करते हुई कहा, “हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुई कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे देश का भविष्य उज्जवल और समृद्ध हो सकता है I” महाविद्यालय के संचालक भरत शर्मा ने कहा, “भारत को श्रेष्ठ बनाने के लिए हमें मिलकर काम करना होगा। हमें अपनी एकता और अखंडता को बनाए रखते हुए विकास की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।”

Advertisements
Advertisements
Advertisements

इस अवसर पर महाविद्यालय के अकादमिक संकायाध्यक्ष प्रो. गोविन्द झंवर, डॉ. हिमांशु वैरागी सहित समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। समारोह के अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इसमें विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों और नृत्य के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में मिठाई वितरित की गई I 

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!