रतलाम कलेक्टर की मनमानी :  कलेक्टर से मिलने 15 किमी दूर से पहुंचे बच्चे, चैंबर से बाहर नहीं निकले “साहब”

रतलाम कलेक्टर की मनमानी :  कलेक्टर से मिलने 15 किमी दूर से पहुंचे बच्चे, चैंबर से बाहर नहीं निकले "साहब"

Advertisements
Advertisements

– शिवपुर के ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने कीचड़ से परेशान होकर जताया विरोध, कलेक्टर से मिलने की जिद पर रहे अड़े 

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम जिला मुख्यालय से 15 किमी दूर स्थित शिवपुर गांव के बच्चों के साथ परिजन सड़क नहीं बनने की समस्या लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। बारिश में कीचड़ से परेशान बच्चों को स्कूल तक पहुंचने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
IMG 20250702 WA0021

समस्या को लेकर ग्रामीण और स्कूली बच्चे रतलाम कलेक्टर से मिलने की मांग करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठ गए। लगभग एक घंटे तक बच्चे और बड़े भूखे-प्यासे जमीन पर बैठे रहे। फिर भी कलेक्टर बाहर नहीं आए, तो नाराज़ ग्रामीणों और बच्चों ने नारेबाजी शुरू कर दी। “कलेक्टर साहब बाहर आओ!” स्थिति तब और गर्मा गई जब बच्चे कलेक्टर के कार्यालय की ओर बढ़ गए। सुरक्षा बल और कर्मचारियों ने उन्हें चैंबर के बाहर ही रोक दिया। काफी मान-मनौव्वल के बाद तीन-चार बच्चों और कुछ पैरंट्स को कलेक्टर से मिलने की अनुमति दी गई।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

पुरानी शिकायतें, अधूरी सड़कें 

ग्रामीणों ने बताया कि वार्ड 16 के भूरिया मोहल्ले में आज तक सड़क नहीं बनी है, जबकि गांव के अन्य हिस्सों में सीसी सड़कें बन चुकी हैं। बारिश में सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है, जिससे बच्चों का स्कूल पहुंचना मुश्किल हो जाता है। कई बार तो स्कूल प्रशासन भी गंदगी के कारण बच्चों को लौटा देता है। एक ग्रामीण महिला ने बताया, “हम दिन-रात मजदूरी करते हैं, लेकिन बच्चों के लिए सड़क तक नहीं बन पा रही। 2021 में भी जनसुनवाई में शिकायत की थी, लेकिन सिर्फ आश्वासन मिले।”

रतलाम कलेक्टर का बेरुख रवैया

मुद्दे पर मीडिया द्वारा कलेक्टर से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने जवाब देने से इनकार करते हुए जिला पंचायत सीईओ को अधिकृत किया। सीईओ श्रृंगार श्रीवास्तव ने बताया कि गांव को मुख्यमंत्री मजरा टोला योजना में शामिल किया गया है, जिसमें 3 मीटर चौड़ी सड़क बनाई जानी है। बजट मिलते ही सीसी सड़क बनाई जाएगी। फिलहाल मुर्रम डलवाया जा रहा है ताकि अस्थायी राहत मिल सके।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!