16.5 C
Ratlām

रतलाम : हर्षविजय गेहलोत को फिर मिली जिला कांग्रेस की कमान

- रतलाम जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाए गए, दूसरी बार संभालेंगे जिम्मेदारी

रतलाम / सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज। पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत को एक बार फिर रतलाम जिला कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शनिवार शाम जारी सूची में प्रदेश कांग्रेस ने उनका नाम घोषित करते हुए जिले में पार्टी को और मजबूत करने का दायित्व सौंपा। बता दें कि वंदेमातरम् NEWS ने पूर्व में ही जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी गेहलोत को सौंपने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित कर चुका है। 

हर्षविजय गेहलोत इससे पहले भी जिला कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके हैं। जिले के जुझारू और कद्दावर नेताओं में उनकी गिनती होती है। उनके दोबारा अध्यक्ष बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। हर्षविजय गेहलोत, प्रदेश के पूर्व मंत्री प्रभुदयाल गेहलोत के सबसे छोटे पुत्र हैं। इंजीनियरिंग की पढ़ाई बीच में छोड़कर उन्होंने समाजसेवा को अपना मार्ग चुना और राजनीति में कदम रखा।
उन्होंने 1994 में सैलाना नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 8 से पार्षद के रूप में राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। इसके बाद वे जिला पंचायत सदस्य और विधायक भी बने। कांग्रेस ने शहर की जिम्मेदारी नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा को सौंपी है। 

विधायक से महासचिव तक का सफर

2018 से 2023 तक गेहलोत सैलाना विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। इसी कार्यकाल के दौरान वे जिला कांग्रेस अध्यक्ष भी रहे। इसके बाद उन्हें प्रदेश कांग्रेस महासचिव की जिम्मेदारी भी सौंपी गई, जिसे वे आज तक संभाल रहे हैं।

जीतू पटवारी के करीबी माने जाते हैं

हर्षविजय गेहलोत की गिनती प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के करीबी नेताओं में होती है। उनके पुनः जिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त होने पर क्षेत्रीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!