12.3 C
Ratlām

रतलाम में कांग्रेस का अभियान : “वोट चोर गद्दी छोड़ो”

- जिले के पांचों विधानसभा की मतदाता सूची की होगी जांच

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम में कांग्रेस ने ऐलान किया है कि “वोट चोर गद्दी छोड़ो” अभियान के तहत जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों की जांच कराई जाएगी। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि बीते चुनावों में मतदाता सूचियों में गड़बड़ियां की गईं, जिससे कांग्रेस पार्टी को नुकसान उठाना पड़ा।

सोमवार को कांग्रेस के नवागत जिलाध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत ने प्रेस क्लब भवन पर पत्रकार वार्ता आयोजित की। इस दौरान नवागत जिलाध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत और शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने प्रेस क्लब में संयुक्त रूप से कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार भ्रष्टाचार और अफसरशाही के बोझ से दब चुकी है। बिना रिश्वत दिए कोई काम नहीं होता और जनता परेशान है।

युवाओं को जोड़कर संगठन मजबूत करेंगे

नवागत जिलाध्यक्ष गेहलोत ने कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिए नई ऊर्जा और युवाओं को जोड़ा जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने प्रलोभन और दबाव की राजनीति के साथ-साथ वोटों की चोरी कर कांग्रेस को नुकसान पहुंचाया है। अब कांग्रेस जनता की अदालत में इन मुद्दों को उठाएगी।

मतदाता सूची की गड़बड़ियों की जांच

नवागत जिलाध्यक्ष गेहलोत ने दावा किया कि पिछले दो चुनावों में रतलाम की मतदाता सूची में 26 से 30 हजार नए मतदाता जोड़े गए, जबकि 12 हजार से ज्यादा नाम काट दिए गए। अब कांग्रेस इन सूचियों का गहन अध्ययन करेगी और विधानसभावार टीमें गठित कर जिला स्तर पर संयोजक नियुक्त करेगी।

जनता का अपमान बर्दाश्त नहीं

कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि रतलाम में झंडावंदन ऐसे मंत्री के हाथों कराया गया, जिन पर अदालत ने भी कठोर टिप्पणी की है। इसे जिले की जनता का अपमान बताते हुए कांग्रेस ने चेतावनी दी कि वे इस मामले को भी आंदोलन का हिस्सा बनाएंगे।

महापौर के कार्यकाल पर सवाल

शहर कांग्रेस के नवागत अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने कहा कि नगर निगम की नाकामी से जनता त्रस्त है। महापौर का कार्यकाल पूरी तरह शून्य साबित हुआ है। कांग्रेस समय-समय पर जनता की समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरी है और आगे भी संघर्ष करती रहेगी।

बैठक में मौजूद रहे कांग्रेस पदाधिकारी

प्रेस वार्ता में पूर्व शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, कांग्रेस नेत्री यास्मीन शैरानी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट, महामंत्री राजीव रावत, पार्षद आशा रावत, प्रवक्ता रश्मि सिंह, शैलेंद्रसिंह अठाना, बसंत पंड्या, फैयाज मंसूरी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!