32.7 C
Ratlām

रतलाम : बाजना में 103 यूनिट रक्तदान कर युवाओं ने पेश की मिसाल

- स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत

बाजना, वंदेमातरम् न्यूज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाजना में बुधवार को मेगा ब्लड डोनेशन कैंप एवं स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ संयुक्त रूप से हुआ। अभियान के पहले ही दिन रक्तदान को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, जिसमें 103 यूनिट रक्तदान किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र वसुनिया, मंडल महामंत्री विवेक जैन एवं लगजी चरपोटा, सांसद प्रतिनिधि रौनक गांधी, सरपंच रामजी निनामा, जनपद अध्यक्ष कैलाश मुनिया, उपाध्यक्ष सुरेंद्र देवदा, जनपद सदस्य शरद डोडियार, अशोक मूणत, उपसरपंच रौनक लूणावत तथा अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर डॉ. जितेंद्र जायसवाल (बीएमओ, बाजना) ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, निःशुल्क जांच एवं परामर्श प्रदान कर स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार की दिशा में ठोस कदम उठाना है। अभियान के तहत मेगा स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। इस दौरान चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों का सम्मान भी किया गया।

युवाओं ने रक्तदान में लिया बढ़चढ़ कर हिस्सा

रक्तदान शिविर में युवाओं का विशेष उत्साह देखने को मिला। निधि गौरव कटारिया, वंदना बेन, शुभम अग्रवाल, निखिल टेलर, हिमांशु अग्रवाल, अजय राठौर, चाहत पंवार, रितेश मूणत, मनीष कावड़िया, इलू बुच, रोहित मईडा, गजेंद्र शर्मा, अज्जू मोंगिया, रितेश शर्मा, कमल राठौर, महेश वसुनिया, मुकेश रायकवाल, अनिल, रवि, मुस्लिम कमेटी के बाबू भाई, जमाल खान, जगवीर, भूरिया राठौर, दिनेश बैरागी, शंकर, अजय प्रजापत, जयेंद्र देवड़ा, पवन भाई मित्र मंडल सहित अन्य युवाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का संचालन विमल कोठरी ने किया और आभार रौनक गांधी ने माना।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!