
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) पुलिस (Police) ने जिले के ग्राम चिकलाना में दिलावर पठान के घर से 16 जनवरी 2026 को एमडी ड्रग्स फैक्टरी (Drugs factory) से हथियार और वन्य जीव बरामद किए थे। छानबीन में पुलिस (Police) को दिलावर के घर से उसके बेटे मोहम्मद अजहर के नाम का बना हुआ एक आर्मी कार्ड मिला था। इस पर जम्मू-कश्मीर राइफल लिखा था। Police ने सेना मुख्यालय को पत्र लिखकर इसके बारे में पड़ताल की तो सेना ने स्पष्ट कर दिया कि उक्त कार्ड फर्जी है। अब वह कार्ड अजहर ने कब-कहां से बनवाया तथा उसका उपयोग कहां-कहां पर किया था। उस बारे में पूछताछ के लिए जेल में बंद अजहर खान को पुलिस (Police) ने फिर से तीन दिन के रिमांड पर लिया है।

एमडी ड्रग्स (Drugs factory) फैक्टरी भंडाफोड़ मामले में रतलाम (Ratlam) पुलिस (Police) ने शुरुआत में चिकलाना निवासी दिलावर खान और एक नाबालिग समेत 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। बाद में दिलावर की एक भांजी को भी गिरफ्तार किया। इन सभी 17 आरोपियों को पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया था लेकिन अब जेल में बंद अजहर पिता दिलावर खान को वापस बाहर लाए हैं। Police ने अजहर को कोर्ट में पेश करके 14 फरवरी 2026 की सुबह तक के लिए रिमांड लिया है। अजहर सहित सभी आरोपियों के खिलाफ वैसे तो एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज है। अजहर के खिलाफ पुलिस ने बाद में फर्जी आर्मी कार्ड बनवाने के मामले में कूटरचित दस्तावेज बनाकर उपयोग करने की धाराएं भी बढ़ा दी थीं। जांच अधिकारी डीएसपी अजय सारवान ने बताया कि उसी फर्जी आई कार्ड से संबंधित मामले में पूछताछ व जांच के लिए रिमांड लिया है।

ड्रग्स फैक्ट्री कांड में अभी 10 आरोपी फरार
रतलाम (Ratlam) पुलिस ने एमडी ड्रग्स फैक्टरी (Drugs factory) मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर प्रकरण में 10 और लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें से 5 तो चिकलाना निवासी दिलावर के रिश्तेदार हैं। जबकि तीन आरोपी जावरा के और दो राजस्थान के देवल्दी निवासी हैं। ये सभी फिलहाल फरार हैं। पुलिस ने इनमें से 9 के खिलाफ कोर्ट में अर्जी देकर सार्वजनिक उद्घोषणा जारी करवाई और इसे आरोपियों के घर व पंचायत में चस्पा कर दिया है। यदि ये महीनेभर में पेश नहीं होंगे तो फिर संपत्ति कुर्की संबंधी कार्रवाई प्रस्तावित होगी। एक आरोपी शाहरुख निवासी देवल्दी को राजस्थान की अरनोद पुलिस ने गिरफ्तार किया था और वह राजस्थान की जेल में बंद है। जहां से उसे प्रोटेक्शन वारंट पर पूछताछ के लिए लाने के लिए भी रतलाम (Ratlam) पुलिस (Police) तैयारी कर रही है।

Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


