
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर भेविन माइंड स्कूल (Bhevin Mind School) द्वारा ग्राम पंचेड़ में कन्या पूजन एवं तुलसी के पौधों के वितरण का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पंडित दिनेश व्यास (घटवास) ने माता रानी की विधिवत पूजा-अर्चना कर किया।कार्यक्रम का उद्देश्य नवरात्रि के धार्मिक महत्व को समाज तक पहुंचाने के साथ-साथ बेटियों के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।


इस अवसर पर भेविन माइंड स्कूल (Bhevin Mind School) की डायरेक्टर अलका श्रीनिवास सिंह और अकादमी हेड डॉली भटनागर ने कन्याओं का पूजन कर उन्हें तुलसी के पौधे भेंट किए। कार्यक्रम के माध्यम से कन्या सम्मान के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम के दौरान भेविन माइंड स्कूल (Bhevin Mind School) की अकादमी हेड डॉली भटनागर ने अपने संबोधन में कहा कि “हम किसान हैं और कड़ी धूप में मेहनत करते हैं, ताकि हमारे बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर देश का नाम रोशन कर सकें।” इस मौके पर ग्राम पंचेड़ के कई गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे, जिनमें शिव नारायण, दिनेश जाट, नारायण जाट, कृपाराम गोड़ा, नारायण सिंह, गजेंद्र, राधेश्याम चौधरी और मोहन सरन सहित अन्य ग्रामीणजन शामिल थे।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


