Ratlam : 100 की रफ्तार से दौड़ रही कार रेलिंग में घुसी, भाई-बहन की दर्दनाक मौत

Advertisements
20261111 154229

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर रतलाम (Ratlam) में बुधवार तड़के एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि रेलिंग का भारी-भरकम हिस्सा कार को चीरते हुए अंदर घुस गया। हादसे में कार सवार 13 वर्षीय बेटे और 6 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

हादसा जावरा के बड़ायला चौराहे के समीप हुआ। कार में सवार परिवार गुजरात के बड़ौदा क्षेत्र से उत्तर प्रदेश के उन्नाव स्थित अपने गांव जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जावरा अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया।

Advertisements
Advertisements

माता-पिता अस्पताल में भर्ती

हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों की पहचान विधि वर्मा (6) और सागर वर्मा (13) के रूप में हुई है। उनके पिता राजाबाबू वर्मा गुजरात के हारोल स्थित एक फार्मा कंपनी में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के उन्नाव का रहने वाला है। हादसे में राजाबाबू वर्मा और उनकी पत्नी रिशु वर्मा (42) भी घायल हुए हैं। रिशु वर्मा की हालत गंभीर बताई है।

आगे की सीट पर बैठा था बेटा

राजाबाबू वर्मा के अनुसार, वे बुधवार सुबह करीब 4.30 बजे अपने परिवार के साथ गांव जाने के लिए कार से निकले थे। कार वे स्वयं चला रहे थे और वाहन की रफ्तार लगभग 100 किलोमीटर प्रति घंटा थी। उनका बेटा सागर आगे की सीट पर बैठा था, जबकि पत्नी रिशु और बेटी विधि पीछे की सीट पर सवार थीं। इसी दौरान बड़ायला चौराहे के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रेलिंग का हिस्सा कार के अगले हिस्से को चीरते हुए भीतर तक जा घुसा। लोहे का एक हिस्सा सागर के शरीर को आर-पार कर गया, जबकि दूसरा हिस्सा पीछे बैठी विधि के सिर में जा लगा। गंभीर चोटों के चलते दोनों बच्चों की जान चली गई।

एयरबैग भी नहीं बचा सके बच्चों की जान

कार में सुरक्षा के लिए एयरबैग लगे हुए थे, लेकिन टक्कर की भयावहता इतनी अधिक थी कि एयरबैग खुलने से पहले ही रेलिंग का लोहे का हिस्सा कार के केबिन में घुस गया। इस कारण बच्चों को गंभीर चोटें आईं और दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

पिता ने उठाए हाईवे पर सुविधाओं को लेकर सवाल

हादसे में अपने दोनों बच्चों को खोने वाले पिता राजाबाबू वर्मा ने एक्सप्रेस-वे पर आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि 8 लेन जैसे आधुनिक हाईवे पर दुर्घटना के बाद तत्काल उपचार की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। यदि समय पर चिकित्सा सुविधा मिल जाती तो संभव है कि उनकी बेटी विधि की जान बचाई जा सकती थी।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!