रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
रतलाम जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर स्थित सातरुंडा फंटे पर सड़क हादसे में 6 की मौत और 10 से अधिक गंभीर घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुए सभी स्थानीय मन्नत कार्यक्रम में हिस्सा लेकर बस के इंतजार में खड़े थे, इसी दौरान एक तेज रफ़्तार से असन्तुलित ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
रविवार शाम करीब 5 बजे सातरुंडा फंटे पर यह हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार दुखद घटना में शिकार हुए सभी स्थानीय कन्हैयालाल राठौड़ के यहाँ मन्नत कार्यक्रम में हिस्सा लेकर वापस अपने घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान रतलाम से बदनावर की तरफ भैंसों से भरा ट्रक का पहिया फूटने से उसका संतुलन बिगड़ा और उसने लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। जिला अस्पताल में अभी तक 6 शव एम्बुलेंस से लाए गए हैं, जिनकी शिनाख्ती परिवार के सदस्यों द्वारा की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक मृतकों में भरत चंगेसिया (40), पारस पाटीदार (45) दोनों निवासी सिमलावदा एवं भवररलाल पिता गेंदालाल (42) निवासी बख्तगढ़ की अभी पुष्टि हुई है। बड़ी दुर्घटना की सूचना पर मौके पर कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी और एसपी अभिषेक तिवारी भी पहुंचे हैं।
भीषण दुर्घटना में यह गंभीर घायल
(1) राखी पति कन्हैया लाल धाकड 30 बांगरोद
(2) विशाल पिता भंवरलाल चोरडिया 20 बखतगढ़
(3) भागीरथ पिता धूला जी चर्मकर 81 घटघारा
(4) ख़ुशबु पिता भंवरलाल 18
(5) सुधा पिता शम्भु परमार 20 ढोलाना
(6) निकिता पिता भंवरलाल चोरडिया 05 बखतगढ़
(7) शान्ति बाईं पति शम्भूलाल चर्मकर 42 धोलाना
(8) अज्ञात महिला 30
(9) मंगल पिता गोपाल परमार 16 ढोलाना
(10) जगदीश पिता दुलाजी 81 निवासी घटगारा
सीएम को छोड़ घटनास्थल पहुंचे विधायक मकवाना
सातरुंडा में हुए दुखद हादसे रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना आहत हैं। इंदौर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में मौजूद विधायक मकवाना ने हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। उन्होंने कलेक्टर सहित वरिष्ठ अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर तत्काल राहत कार्य शुरू के लिए कहा। विधायक मकवाना ने वंदेमातरम् न्यूज से चर्चा कर असमय काल का ग्रास बने लोगों के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए कामना की है। विधायक ने कहा है हादसा दुर्भाग्यपूर्ण है। इस घड़ी में वे सभी प्रभावितों के साथ हैं।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


