30.4 C
Ratlām

सीडब्ल्यूसी बैठक में तय होगा नया महामंत्री, मंडल मंत्री के लिए भी मंथन

रतलाम, वंदे मातरम, न्यूज़।
एनएफआईआर से संबद्ध वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं की निगाहें अब 10 अगस्त को होने वाली सीडब्ल्यूसी की बैठक पर टिकी है। दरअसल इस दिन मजदूर संघ के नए महामंत्री के नाम को तय करने की कवायद होगी। पूर्व महामंत्री जेजी महुरकर के निधन के बाद यह पद खाली है। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष एम राघवैया व संगठन की रीढ़ मने जाने वाले गुमानसिंह भी आएंगे। यह आयोजन इसलिए भी खास है कि रतलाम मंडल के नए मंडल मंत्री के नाम पर भी मंथन होगा।
ऑफिस व कार्यालय में हलचल
नए पदाधिकारी के चयन को लेकर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय व मजदूर संघ कार्यालय में हलचल तेज हो गई है। मंडल मंत्री पद के लिए युवा लॉबी से भी प्रबल दावेदारी की जा रही है। यही वजह है कि हर कोई वर्तमान मंडल मंत्री बीके गर्ग को भी साधने में जुट है।
इनके नामों की चर्चा
महामंत्री पद के लिए बड़ोदरा से शरीफ पठान, मुंबई से अजय सिंह व भावनगर से आरजी काबर के नाम शामिल है। इधर, पठान वर्तमान मजदूर संघ अध्यक्ष है। ये पूर्व महामंत्री महुरकर के खास सिपेसालर माने जाते रहे है। इसलिए आम कार्यकर्ता इनके महामंत्री बनने की उम्मीद लगाए है। बता दे कि महामंत्री में लिए सदस्यों के बीच वोटिंग होती है। लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष वीटो पॉवर का उपयोग कर महामंत्री चयन कर सकते है।
दूसरी ओर मंडल मंत्री गर्ग के अक्टूबर में रिटायरमेंट के बाद नए मंडल मंत्री के पद का भी चयन होना है। मंंडल मंत्री के लिए रनिंग केटेगरी से प्रताप गिरी व डीजल शेड से अतुल राठौर अपनी दावेदारी जता चुके है। इसके अलावा कई निचले पदाधिकारी इस पद को पाने के सपने संजोए हुए है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!