सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) जिले के सैलाना पुलिस थाना अंतर्गत धामनोद पुलिस ने शीतल तीर्थ के पीछे खेत में बने टिन शेड के नीचे जुए के अड्डे पर दबिश मारी। मौके से पुलिस ने आठ आरोपियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। रतलाम (Ratlam) पुलिस ने आरोपियों के पास से ताशपत्ती, ₹9450 नगद और पांच मोटरसाइकिल जब्त की हैं। जुआ खेलने के लिए खेत पर टिन शेड की बनी टापरी का इस्तेमाल किया जा रहा था।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
1) गट्टूलाल पिता रतनलाल पाटीदार निवासी गांधी चौक, धामनोद
2) कालीनाथ पिता अमरनाथ निवासी नई आबादी पंचेड़
3) छगनलाल पिता भागीरथ गोरा निवासी धामनोद
4) भेरूलाल पिता रघुनाथ चारण निवासी शेरपुर
5) लालू पिता बद्रीलाल पाटीदार निवासी धामनोद
6) महेश पिता वासुदेव राव निवासी पंचेड़ (हाल मुकाम विरियाखेड़ी, रतलाम)
7) भंवरलाल पिता वजेराम पाटीदार निवासी डेलनपुर
8) शांतिलाल पिता रणछोड़लाल धाकड़ निवासी पलदूना
जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में धामनोद चौकी इंचार्ज आनंद बागवान सहित प्रधान आरक्षक हेमंत जाट, संदीप भदौरिया, आरक्षक तूफान भूरिया, फकीरचंद सोलंकी और यशवंत राठौर की भूमिका रही।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


