23.8 C
Ratlām

रतलाम में अभिनंदन : सनातन सोशल ग्रुप ने किया नए जिलाध्यक्ष उपाध्याय का भव्य स्वागत

रतलाम में अभिनंदन : सनातन सोशल ग्रुप ने किया नए जिलाध्यक्ष उपाध्याय का भव्य स्वागत

– मेहनत, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का है परिणाम बोले ग्रुप संयोजक  शर्मा

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के नगर प्रवेश के अगले दिन सनातन सोशल ग्रुप ने कार्यक्रम आयोजित कर अभिनंदन किया। उपाध्याय सनातन सोशल ग्रुप में बतौर संरक्षक के रूप में भी कार्यरत हैं। रामगढ़ स्थित पुरोहित भवन में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में सनातन सोशल ग्रुप के पदाधिकारी और समाजजन बड़ी संख्या में मौजूद थे।

सनातन सोशल ग्रुप के संयोजक मुन्नालाल शर्मा ने कार्यक्रम के स्वागत भाषण में भाजपा जिलाध्यक्ष उपाध्याय के सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि उपाध्याय पर भाजपा संगठन ने जो विश्वास जताकर जिम्मेदारी सौंपी है यह जिम्मेदारी उनकी मेहनत, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से प्राप्त हुई है। सनातन सोशल ग्रुप अध्यक्ष अनिल पुरोहित ने भी भाजपा जिलाध्यक्ष उपाध्याय के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने भाजपा संगठन का आभार मानते हुए कार्यक्रम में मौजूद समाजजन को विश्वास दिलाया कि उपाध्याय अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने अभिनंदन पश्चात सनातन सोशल ग्रुप का आभार मानते हुए सभी को आश्वस्त किया कि वह सभी के साथ पूर्व की तरह खड़े रहेंगे और सभी समाज के विकास में अपने स्तर पर सहयोग प्रदान करेंगे। इस दौरान सनातन धर्म के पूर्व अध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, हरीश पुरोहित, रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष अशोक पोरवाल, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, बजरंग पुरोहित, राजेश दवे, प्रवीण सोनी, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, राजेश माहेश्वरी, मोहनलाल मुरलीवाला, बद्रीलाल परिहार, पुष्पेंद्र जोशी, मधु पटेल, कपूर सोनी, पवन सोमानी, नीलेश सोनी, विशाल जायसवाल, पप्पू माहेश्वरी, विशाल अग्रवाल, एमआईसी मेंबर भगतसिंह भदौरिया, विशाल शर्मा, हितेश कामरेड, धर्मेंद्र रांका, कृष्णकुमार सोनी, गौरव त्रिपाठी, संजय कसेरा, जलज सांखला, विजय कसेरा, अशोक यादव, जनक नागल, गोविंदसिंह चौहान, मदन सोनी, मनीष शर्मा, धर्मेंद्रसिंह सोलंकी, गोपाल परमार, उपेंद्रसिंह ठाकुर, क्षितिज ठाकुर, महेश त्रिपाठी, अरविंद शर्मा, संजय दलाल, अनिल पोरवाल, बंटी बोहरा, महेश अग्रवाल ( शक्ति रोड लाइन्स), नंदकिशोर पंवार, वैभव उपाध्याय, अशोक झंवर, राकेश परमार, सौरभ व्यास, मनीष उपाध्याय, रमेश पोरवाल, लक्ष्मण सिंह पहलवान, जितेंद्र ठन्ना, मनीष सांखला, जितेंद्र कुमावत, सुनील व्यास, रवि शर्मा, मोहन चौहान, मनोज सांखला, प. आनंदीलाल शर्मा, राकेश व्यास, संजय शोकल, संजय पंजाल, पंकज पण्डित, चेतन सोनी, सचिन सोनी, राकेश नागर, मन्नालाल पाटीदार, धर्मेंद्र अग्रवाल, जितेंद्र द्रकुनिया, महेश पण्ड्या, दिनेश कटारिया, रमेश गोयल, महेश पुरोहित, महेश अग्रवाल ( मारुति मेडिकल), सतीश टांक, अर्पित पालीवाल, हर्ष व्यास, शिवम गुर्जर, सावन वर्मा, सोनु चौहान, मनीष माथुर, चन्दन शर्मा, प. राजू हाँकी, प्रभु सोलंकी, नितीन सोनी, सत्यजीत सिंह राजावत, दीपक सोलंकी, गोपाल चौधरी त्रिमूर्ति, राम मोठीया, प्रदीप राठी, कुंज सोलंकी,ओम पुरोहित, संजय, दीपक सोलंकी एवं महिला नेत्री दिव्या चन्दन शर्मा, ममता सोलंकी सहित सनातन सोशल ग्रुप के सदस्य गण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!