
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम (Ratlam) जिला मुख्यालय पर स्कूल जाने के बजाय 9वीं के 8 छात्र 10 किमी दूर पिकनिक मनाने सागोद रोड पर पलसोड़ी के पास श्रीराम डेम पर पहुंच गए। वहां उन्होंने पत्थरों का चूल्हा बनाकर मैगी बनाई लेकिन खाने से पहले कुछ विद्यार्थी डेम के पानी में उतर गए। इसमें जय उर्फ आशुतोष (14) पिता बसंत मंडलोई निवासी श्रीनगर और ध्रुव (14) पिता आनंद बलसारे निवासी टाटा नगर पानी में डूब गए। एक साथी ने बताया कि आशुतोष, ध्रुव, राघव पानी में आगे जाने लगे तो उन्हें रोका। राघव फिसला तो उसे हमने पकड़ बचाया लेकिन आशुतोष व ध्रुव यह कहते हुए पानी में आगे बढ़ गए कि हमें तैरना आता है। आगे जाने पर एक का पैर फिसला तो वह डूबने लगा, उसे बचाने में दूसरा भी डूबने लगा। ये देखकर हम घबरा गए और रोने लगे। वहां से भागकर करीब 250 मीटर दूर रोड पर आए। हमारे रोने की आवाज सुनकर यह चलते लोग रुके और डेम पर पहुंचे लेकिन आशुतोष व ध्रुव बुधवार सुबह तक नहीं मिले।
इस पूरे मामले में बड़ी लापरवाही सामने आई है। हादसे के बाद यहां Ratlam एसडीआरएफ के गोताखोर और बोट नहीं पहुंची। मछली पकड़ने की नाव लेकर परिजन और ग्रामीण ही उनकी तलाश करते रहे। एक परिजन ने बताया कि दोपहर 2 बजे की घटना है लेकिन गोताखोर नहीं आए। इसकी गहराई करीब 50 फीट है। एक परिजन कमल गुर्जर ने बताया कि बोट भी नहीं आई। स्थिति यह थी यहां सुरक्षा को लेकर कोई बोर्ड तक नहीं लगा है। विद्यार्थियों के परिजन मौके पर पहुंचे तो जिनके बच्चे डूबे वे बाकी बच्चों के परिजन से विवाद करने लगे। पुलिस ने सभी को मौके से घर भेजा। आशुतोष की एक बड़ी बहन है जिसकी शादी हो चुकी है। मां रामकन्या आंगनवाड़ी में कार्यकर्ता है। पिता पेंटिंग करते हैं। ध्रुव का छोटा भाई रुद्र है। ये सभी दोस्त सुबह 11 बजे घर से निकले थे। ध्रुव की मां दीपिका बलसोरे है। रात 8 बजे रेस्क्यू रुक गया। अब मंगलवार की सुबह शुरू होगा। डीडी नगर थाना टीआई अनुराग यादव ने बताया कि जो बच्चे साथ गए थे उनसे पूछताछ करेंगे।
स्कूल में ग्रुप फोटो खिंचवाने बुलाया था नहीं गए
आठों ने पहले ही पिकनिक का प्लान बना लिया था। Ratlam के सागोद रोड स्थित समता इंटरनेशनल में सोमवार को सुबह 9.30 बजे ग्रुप फोटो खिंचवाने बुलाया था लेकिन आठों स्कूल नहीं पहुंचे। आशुतोष व ध्रुव के परिजन बताया कि इन आठों दोस्तों ने एक दिन पहले स्कूल जाने के बजाय पिकनिक मनाने जाना तय कर लिया था, लेकिन जगह नहीं बताई थी। आशुतोष की मां रामकन्या ने बताया कि उसने बताया था स्कूल में लगने वाली पैनल्टी के रुपए वापस मिले हैं तो उसकी पार्टी करेंगे। ध्रुव की मां दीपिका ने बताया कि सोमवार को ये सभी पिकनिक पर चले गए। स्कूल प्रिंसिपल इफ्तखार अहमद खान ने बताया कि सोमवार को छात्रों का ग्रुप फोटो करवाने बुलाया था लेकिन ये आठों स्कूल नहीं आए। 7 मार्च 2026 से इनकी परीक्षा शुरू होने वाली थी।
रतलाम डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट का गैर जिम्मेदाराना जबाव
सोमवार को हुए बड़े हादसे के बाद मौके पर जिम्मेदार Ratlam प्रशासन की लापरवाही ने कई सवाल खड़े किए। रतलाम (Ratlam) डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट रोशनी बिलवाल कि असंवेदन शीलता कुछ ऐसी थी कि जब उनसे सवाल किए तो लापरवाही पूर्वक जवाब था कि अभी मेरे मोबाइल की बैटरी खत्म हो रही है। बाकी दिखवाती हूं। कमांडेट की लापरवाही पूर्वक जवाब ने रतलाम (Ratlam) जिला प्रशासन के आपात सेवाओं के बंदोबस्त पर अब कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


