23.2 C
Ratlām

Accident in Ratlam : वैन को ट्रक ने मारी टक्कर और 7 छात्राएं घायल, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Accident in Ratlam : वैन को ट्रक ने मारी टक्कर और 7 छात्राएं घायल, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

– घायल छात्राओं का मेडिकल कॉलेज में उपचार, सूचना पर पहुंचे अधिकारी

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) फोरलेन स्थित नामली पल्दूना फंटे पर  स्कूली छात्राओं को लेकर जा रही निजी वैन को ट्रक ने टक्कर मार दी। वैन में सवार 7 छात्राएं घायल हो गई हैं। एंबुलेंस की मदद से घायल छात्राओं को रतलाम मेडिकल कॉलेज लाकर उपचार दिया गया। सभी छात्राएं नामली के शासकीय कन्या हाई स्कूल की है और आज दोपहर में घायल छात्राओं की परीक्षा होना थी। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने फोरलेन पर चक्काजाम कर जमकर नारजगी जताई।

शुक्रवार सुबह 7.20 बजे रतलाम (Ratlam) के नौगावांकला से वैन क्रंमाक एमपी-43 जेडसी-1372 का चालक तुषार पिता दिलीप सुराना प्रतिदिन की तरह गांव से छात्राओं को लेकर निकला। नामली पल्दूना फोरलेन फंटा क्रास करने के लिए रोड पर खड़ा था। तभी जावरा की तरफ से अज्ञात ट्रक चालक क्लिनर साइट से टक्कर (Accident) मारते हुए निकल गया। अचानक हुए घटनाक्रम से वैन में सवार छात्राएं घबरा गई। वैन भी क्षतिग्रस्त हुई। राहगीरों ने 108 को कॉल किया। सभी छात्राओं को रतलाम मेडिकल कॉलेज लाकर भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलते ही छात्राओं के परिजन रतलाम मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वैन में सवार दीपिका (15) पिता दिनेश धाकड़, पायल (14) पिता प्रकाश धाकड़, दीपिका (14) पिता ईश्वरलाल धाकड़, अर्पिता (14) पिता कैलाश धाकड़, लक्ष्मी (14) पिता रघुनंदन शर्मा एवं राधा (14) पिता भरतदास बैरागी घायल हुई है। वैन में छात्रा राधा के दादाजी मनोहरदास (60) पिता नारायण दास बैरागी भी सवार थे। उन्हें सिर में गंभीर चोट आई है। जिन्हे भर्ती किया है। 

घर से निकली थीं कोचिंग के लिए सभी छात्राएं 

वैन में सुबह 7 बजे छात्राएं गांव से सवार हुई थी। नामली आकर पहले कोचिंग पढ़ने जाने वाली थी। इसके बाद दोपहर में 2 बजे से उनकी परीक्षा थी। सोशल साइंस का पेपर था। कोचिंग पढ़ाने वाले टीचर देवेंद्रसिंह भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जानकारी मिलने पर ग्रामीण एसडीएम भी पहुंचे। छात्रा दीपिका ने बताया कि रोड क्रास करने के लिए वैन खड़ी थी। तभी ट्रक आया और टक्कर मारते हुए निकल गया। आज परीक्षा है। घटना की सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और उन्होंने छात्राओं की तबीयत के अलावा उपचार की जानकारी भी ली।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!