18.3 C
Ratlām

Accident On Ratlam-Banswara Road : विहार कर रहीं जैन साध्वीजी को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

- गंभीर रूप से घायल साध्वीजी को हाथ-रिक्शा से पहुंचाया अस्पताल

Ratlam In Accident

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज रतलाम-बांसवाड़ा रोड (Ratlam-Banswara Road) पर धामनोद टोल नाके के पास शुक्रवार सुबह विहार कर रहीं जैन साध्वीजी महराज साहब को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।दुर्घटना में कौशल्याजी म.सा. और गुवांशीजी म.सा. गंभीर रूप से घायल हो गईं। साथ चल रहीं अन्य तीन साध्वीजी ने तत्काल उन्हें संभाला और टोल नाके पर मौजूद एम्बुलेंस भी पहुंची, लेकिन तपस्या के कारण घायल साध्वीजी ने वाहन में बैठने से इनकार कर दिया।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही सैलाना और रतलाम (Ratlam) श्रीसंघ के सदस्य घटना स्थल पर पहुंचे। साध्वीजी द्वारा वाहन उपयोग से इनकार करने पर शीतल तीर्थ से तुरंत हाथ रिक्शा मंगवाया गया और घायल साध्वीजी को उसी से रतलाम मेडिकल कॉलेज (Ratlam Medical College) भेजा गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद एमआरआई जांच के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया।
बताया जा रहा है कि पैर और गर्दन में गंभीर चोटें आई हैं। दूसरी घायल साध्वीजी भी इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंच चुकी हैं।

चातुर्मास पूर्ण कर रही थीं विहार यात्रा

जानकारी के अनुसार ज्ञानगच्छ संप्रदाय की पांच जैन साध्वीजी म.सा. चातुर्मास पूर्ण कर Ratlam से सैलाना की ओर पैदल विहार कर रही थीं। धामनोद के पास तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। शकुंतलाजी म.सा. आदि ठाणे का चातुर्मास Ratlam में था, चातुर्मास पूर्ण होने के बाद वे नई यात्रा पर निकली थीं।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!