
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) जिला मुख्यालय स्थित रामबाग सुंदरकांड मंडल की ओर से श्री रामबाग हनुमान मंदिर परिसर (गढ़ कैलाश के पास) प्रतिमाह आयोजित होने वाले श्री अखंड रामायण पाठ का कार्यक्रम रविवार को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर गोपाल-रीना राठी मुख्य लाभार्थी रहे।


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से आशीष डागा, आशीष मुंदड़ा, राजेश मंडोरा, दिनेश धूत, विनोद तोषनीवाल, जितेंद्र चेचानी, चंद्रशेखर राठी, जया गगरानी, सुनील मंत्री, पुष्पा बाहेती, महेश बाहेती सहित अन्य श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया। मंडल के सदस्यों ने बताया कि पिछले 7 महीनों से लगातार अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रत्येक मंगलवार को सुंदरकांड पाठ का भी नियमित आयोजन होता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर भगवान श्रीराम और हनुमानजी का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। कार्यक्रम के अंत में आरती एवं प्रसादी वितरण के साथ आयोजन का समापन हुआ।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


