36.3 C
Ratlām

जीव मैत्री परिवार रतलाम का वार्षिक मिलन समारोह संपन्न

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
रतलाम जीव मैत्री परिवार का वार्षिक मिलन समारोह सागोद रोड़ स्थित श्री वरोठ माता मंदिर पर संपन्न हुआ। मिलन समारोह में जीव मैत्री परिवार के संस्थापक सदस्यों में से एक दीक्षार्थी भाई वल्लभ सकलेचा व 10 वर्षीय बाल दीक्षार्थी ईशान कोठारी भी विशेष रूप से उपस्थित थे। जिनका बहुमान संस्था के सदस्यो द्वारा किया गया। जीव मैत्री परिवार के सदस्यों ने संस्था के अभी तक के कार्यो की एवं आगामी वर्ष में होने वाले कार्यों के बारे में विस्तृत चर्चा करने के बाद संस्था के मनीष पटवा ने जीव दया के लिए सभी जीव मित्रों के घर घर जाकर अपील करने को कहा है जिससे उनके क्षेत्र में कोई भी जीव भूखा ना रहे। संस्था के पंकज मेहता ने जीव चिकित्सा में हो रही गतिविधियों के बारे में बताया। मनीष मालपानी ने बकरा शाला में सेवा के जो कार्य हो रहे हैं और आगे की जो योजना है उसके बारे में विस्तृत रूप से बताया। यतीन्द्र तिवारी ने खेतलपुर गौशाला के सभी कार्यकलापों को विस्तार से समझाया। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विप्लव जैन ने अपने जीव मैत्री परिवार से जुड़ने के घटनाक्रम के बारे में बताया और संस्था में आगे क्या सहयोग दे सकेंगे उसके बारे में चर्चा की। कीर्ति बड़जात्या, पंकज बिलाला ने शीतल तीर्थ स्थित गोशाला की सेवा के बारे में जानकारी दी। संजय पुंगलिया ने जैन दिवाकर गौशाला में चल रही सभी सेवाओं के बारे में बताया एवं आगामी कार्यों को विस्तार से समझाया। जीव मैत्री परिवार के प्रमुख स्तंभ दीपक कटारिया व लोकेश मेहता ने गत वर्ष में जीव मैत्री परिवार की सभी गतिविधियों जैसे शहर की चार गौशाला में निरंतर आहार, अन्य गौशाला आवश्यकता अनुसार आहार या राशि, रात्रि कालीन श्वान सेवा, चिकित्सा सेवा अंतर्गत गौ सेवा, कबूतर सेवा, श्वान सेवा व अन्य जीवो की सेवा को किस तरीके से दिया है और आगामी वर्ष में किस प्रकार इसे आगे बढ़ाना है उस बारे में विस्तृत रूप से बताया एवं लोगों से इन सेवाओं से ज्यादा से ज्यादा जुड़ने की अपील की। तत्पश्चात जीव चिकित्सा में विशेष सहयोग देने वाले मोहित , चेतन , देवेंद्र का बहुमान माला पहनाकर एवं मोमेंटो प्रदान कर किया एवं सभी लाभार्थीयो का शाब्दिक बहुमान किया गया एवं नगर निगम के शैलेंद्र गोठवाल द्वारा अनेक अवसर पर विशेष सहयोग देने पर धन्यवाद दिया गया। जीव मैत्री परिवार में विशेष सहयोग समाजसेवी राकेश मन्नालाल सकलेचा का रहा।

IMG 20220308 WA0010

कार्यक्रम में विशेष रुप से उपस्थित विप्लव जैन, गौरव मूणत, विशाल जायसवाल, विजय लुनिया, पंकज खेड़ा वाला, रविंद्र कोठारी, अमित लुणावत, श्रेयांस सकलेचा, पीयूष बाफना, लाला दुग्गड़, राकेश मेर, पप्पू मेर, सुमित कटारिया, धर्मेंद्र रांका, रविंद्र गुगलिया, सुमित सुराणा सहित जीव मैत्री परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। जानकारी देते हुए प्रकाश लोढ़ा ने बताया की कार्यक्रम में जीव मैत्री परिवार नामली एवं सैलाना के सदस्य भी उपस्थित थे एवं उन्होंने उनके क्षेत्र में संस्था की सेवाओं के बारे में चर्चा की तथा कार्यक्रम का संचालन अमृत जैन द्वारा किया गया।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!