रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
मध्यप्रदेश के सिहोर वाले प्रसिद्ध कथा वाचक परम पूज्य गुरुदेव श्री प्रदीप मिश्रा के मुखार्विन्द से वैशाखी शिवमहापुराण कथा की शुरुआत रतलाम में 23 अप्रैल से होने जा रही है। कथा का शुभारंभ शहर विधायक चैतन्य काश्यप के मुख्य आतिथ्य में होगा। कथा दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक हरथली फंटा कनेरी रोड पर होगी। कथा के दौरान प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक 108 जोड़ों द्वारा रुद्राभिषेक किया जाएगा। पंडित प्रदीप मिश्रा देर शाम रतलाम पहुंच गए है। मुख्य आयोजक कल्याणी रविन्द्र पाटीदार ने उनकी आगवानी की।

शहर में पहली बार परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्री प्रदीप मिश्रा की कथा को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह है। मुख्य आयोजनकर्ता कल्याणी रविन्द्र पाटीदार है। इनके साथ ही शहर के सनातन संगठन भी जुड़े है और सभी के सहयोग से शिवमहापुराण विशाल कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा पांडाल में श्रद्धालुओं के रुकने व भोजन की कोई व्यवस्था नहीं है। समिति द्वारा कथा पाण्डाल से लेकर चारों तरफ 45 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। कथा पांडाल में 8 एलईडी भी लगाई गई हैं। आयोजन समिति में कल्याणी पाटीदार, निमिष व्यास, अशोक पोरवाल, कन्हैयालाल मौर्य, अनिल झालानी, मुन्नालाल लाल शर्मा, प्रदीप उपाध्याय, राजेश पाटीदार, प्रकाश कुमावत, जनक नागल, जगदीश पहलवान, सतीश राठौड़, राजकुमार धबाई, जितेंद्र परमार, नरेन्द्र सिंह चौहान, मनोज सेन, शांतिलाल गोयल, सुभाष कुमावत, मंगला देवडा, सोना शर्मा, श्री गढ़कैलाश सेवा समिति आदि ने धर्मप्रेमी जनता से कथा सुनने का आग्रह किया है।
शहर विधायक से मिले आयोजनकर्ता
कथा आयोजक रविन्द्र पाटीदार ने सनातन धर्मसभा अध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य की उपस्थिति में विधायक चेतन्य काश्यप से भेंटकर उन्हें कथा आयोजन के लिए की गई तैयारियों की जानकारी दी। इस दौरान समिति के मनोहर पोरवाल एवं शांतिलाल गोयल मौजूद रहे।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


