16.8 C
Ratlām

गुटबाजी की भाजपा : कार्यकर्ता दीप मिलन समारोह से जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने बनाई दूरी, पूर्व मंत्री कोठारी बोले व्यक्ति विशेष का नहीं आयोजन

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
चुनावी समय नजदीक आते ही अब राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। रतलाम में बीती रात भारतीय जनता पार्टी के एक आयोजन ने शहर की राजनीति में नए समीकरण बना दिए है। इस आयोजन से वर्तमान भाजपा पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि नदारद रहे। जबकि पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी मौजूद रहे। इस आयोजन से भाजपा की अंदरूनी गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है।

IMG 20221101 WA0377
पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी का स्वागत करते कार्यकर्ता।

दरअसल सोमवार रात भाजपा रतलाम शहर के बैनर तले मोहन टॉकीज (सैलाना वालों की हवेली) पर दीपमिलन समारोह कार्यकर्ताओं द्वारा रखा गया था। समारोह में भाजपा के पूर्व गृहमंत्री कोठारी सहित पूर्व पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में उन कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया जो हाल में निगम चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज थे। समारोह में भाजपा के वर्तमान पदाधिकारी, मंडलों के अध्यक्ष, महापौर, निगम अध्यक्ष यहां तक कि भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा, सांसद गुमानसिंह डामोर, शहर विधायक चैतन्य काश्यप शामिल नहीं हुए। हालांकि कार्यक्रम में कोई अतिथि नहीं था।

IMG 20221101 WA0374
यह लगाया गया बैनर।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता अशोक चौटाला, प्रेम उपाध्याय, दिनेश राठौड़, सीमा टांक, देवशंकर पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे। शहर में चर्चा है कि जिन कार्यकर्ताओं ने यह कार्यक्रम रखा था, वह शहर विधायक काश्यप का विपरीत गुट कहलाता है। हालांकि जो कुछ भी हो लेकिन यह कार्यक्रम भाजपा के बैनर तले ही रखा गया था। इसमें मौजूदा जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों की गैर मौजूदगी ने कई सवाल छोड़ दिए है। जो कि शहर में चर्चा का विषय बन गया है और भाजपा की गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है। वहीं कांग्रेस को भी एक अच्छा मुद्दा मिल गया है। राजनीति से जुड़े लोगों की माने तो इस आयोजन के बाद अब स्थानीय भाजपा के लिए स्थानीय और प्रदेश स्तर के संगठन पर न सिर्फ हलचल बढ़ेगी, बल्कि आने वाले विधानसभा सभा चुनाव को लेकर चिंता भी बढ़ेगी।

अहम सवाल जिसका पूर्व मंत्री ने दिया जवाब
जनप्रतिनिधियों व वर्तमान पदाधिकारियों के मौजूद नहीं होने के सवाल पर पूर्व गृहमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कोठारी का कहना था कि कार्यकर्ताओं का आयोजन था। न कि किसी व्यक्ति विशेष का। कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा कार्यकर्ताओ ने तय की थी। सभी को निमंत्रण दिया गया था जो नही आए वह भविष्य में जरूर आएंगे। इस तरह के आयोजन आगे भी किए जाने की बात पूर्व मंत्री ने कही। इधर वर्तमान जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों से कार्यक्रम में शामिल नहीं होने पर मीडिया ने संपर्क करना चाहा तो कोई भी कुछ बोलने के लिए सामने नहीं आए।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

KK Sharma
KK Sharmahttp://www.vandematramnews.com
वर्ष - 2005 से निरंतर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 17 वर्ष में सहारा समय, अग्निबाण, सिंघम टाइम्स, नवभारत, राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार पत्र और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज में संपादक की भूमिका का दायित्व। वर्तमान में रतलाम प्रेस क्लब में कार्यकारिणी सदस्य। Contact : +91-98270 82998 Email : kkant7382@gmail.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!