21.3 C
Ratlām

Ratlam : समाजसेवी अश्विनी को BJP प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल और कैबिनेट मंत्री काश्यप ने दी श्रद्धांजलि

- जवाहर नगर निवास पर पहुंचकर अश्विनी शर्मा के छोटे भाई अनुज शर्मा को दी सांत्वना

BJP State President Khandelwal in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। समाजसेवी अश्विनी शर्मा (61) को भाजपा (BJP) प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने Ratlam जवाहर नगर स्थित निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप और रतलाम जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय प्रमुख रूप से शामिल थे। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अश्विनी शर्मा के छोटे भाई और भाजपा जिला मंत्री सहित संगठन के अन्य दायित्वों का निर्वहन करने वाले सक्रिय अनुज शर्मा को सांत्वना देने के साथ परमपिता परमेश्वर से स्वर्गीय अश्विनी शर्मा को अपने चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। 

20260111 083914

बता दें कि समाजसेवी अश्विनी शर्मा (61) का 30 दिसंबर 2025 की दोपहर में वडोदरा (गुजरात) के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया था। उनका पार्थिव शरीर रतलाम (Ratlam) लाने के बाद परिजनों ने नेत्रदान करवाए गए थे। 28 दिसंबर 2025 की सुबह ब्रेन स्ट्रोक आने से अश्विनी शर्मा को वडोदरा ले जाया गया था। जहां निजी अस्पताल में उनकी ब्रेन सर्जरी हुई थी। शर्मा समाजसेवी होने के साथ रोटरी क्लब डायमंड के अध्यक्ष और कई खेल गतिविधियों से जुड़े हुए थे। वे श्रमिक संगठनों में भी सक्रिय भागीदारी रखते थे। उन्होंने 100 से ज्यादा बार रक्तदान किया था। उनके आकस्मिक निधन से रतलाम (Ratlam) आज भी स्तब्ध है। वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के जिला मंत्री अनुज शर्मा और रेलवे में लोकोपायलेट अरविंद शर्मा के बड़े भाई थे। 

मंत्री काश्यप और जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने बताई खूबियां

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के अश्विनी शर्मा के निवास पर पहुंचने के दौरान रतलाम जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने उनसे चर्चा की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री काश्यप और जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल को बताया कि सामाजिक, खेल, राजनीतिक, धार्मिक या अन्य किसी भी प्रकार की गतिविधियां हो अश्विनी पूरी सक्रियता से सबसे आगे रहते थे। वे कॉलेज के समय से एक्टिव थे। साइंस एंड आर्ट्स कॉलेज में पढ़ते हुए राजनीति में कदम रखा और विद्यार्थी मोर्चा के पैनल से लड़कर कॉलेज के सचिव निर्वाचित हुए थे। क्रिकेट उनकी जान थी। 50 साल से नेहरू स्टेडियम में आशुतोष स्पोर्टस एवं क्रिकेट क्लब चलाकर हजारों खिलाड़ियों को हुनर सिखाया। इनमें से कई संभाग, प्रदेश, देश और इंटरनेशनल लेवल पर खेल रहे हैं। वर्तमान में रोटरी क्लब ऑफ रतलाम डायमंड के अध्यक्ष का कार्यभार संभालते हुए लगातार समाजसेवा कर रहे थे। इतना ही नहीं 61 साल के अश्विनी 100 बार से ज्यादा ब्लड डोनेट कर चुके थे। मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के रूप में अलग पहचान बनाने वाले अश्विनी एमआर सेल्स यूनियन के प्रादेशिक उपाध्यक्ष भी थे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!