रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के रतलाम-चंदेरिया खंड के निम्बाहेड़ा-जावद रोड-बिसलवास कलां रेलवे स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के लिए प्रस्तावित ब्लॉक के कारण कुछ गाडियां निरस्त की गई है। इसकी सूचना आज रेल प्रशासन ने जारी की। वर्तमान में ट्रेक पर कार्य के चलने से कई यात्री ट्रेने प्रभावित हुई है। आने वाली 7 मार्च से निम्न ट्रेन निरस्त रहेगी।
यह गाड़िया रहेगी निरस्त
गाड़ी संख्या 05833 कोटा मंदसौर पैसेंजर, कोटा से 07 मार्च, 2022 को चलने वाली निरस्त रहेगी।
गाड़ी संख्या 05835 मंदसौर उदयपुर पैसेंजर, मंदसौर से 08 मार्च, 2022 को चलने वाली निरस्त रहेगी।
गाड़ी संख्या 05836 उदयपुर मंदसौर पैसेंजर, उदयपुर से 08 मार्च, 2022 को चलने वाली निरस्त रहेगी।
गाड़ी संख्या 05834 मंदसौर कोटा पैसेंजर, मंदसौर से 08 मार्च, 2022 को चलने वाली निरस्त रहेगी।
गाड़ी संख्या 14801 जोधपुर इंदौर एक्सप्रेस, जोधपुर से 08 मार्च, 2022 को चलने वाली निरस्त रहेगी।
गाड़ी संख्या 14802 इंदौर जोधपुर एक्सप्रेस, इंदौर से 08 मार्च, 2022 को चलने वाली निरस्त रहेगी।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


