30.6 C
Ratlām

Ratlam : डेम में डूबे दो किशोरों के शव बरामद, प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल

- पिकनिक मनाने गए थे छात्र, हादसे में गई जान

Bodies of teenagers who drowned in Ratlam dam found

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) में सोमवार को मैगी पार्टी के लिए पिकनिक मनाने गए 9वीं कक्षा के दो छात्रों की डेम में डूबने से मौत हो गई। मंगलवार सुबह गहरे पानी से दोनों के शव बरामद किए गए। मृतक छात्र Ratlam के समता इंटरनेशनल स्कूल, सागोद रोड के थे। मृतकों की पहचान जय उर्फ आशुतोष (14) पिता बसंत मंडलोई निवासी श्रीनगर और ध्रुव (14) पिता आनंद बलसोरे निवासी टाटा नगर (Ratlam) के रूप में हुई है। दोनों अपने अन्य साथियों के साथ स्कूल न जाकर पिकनिक मनाने श्रीराम डेम (पलसोड़ी के पास) पहुंचे थे।

मैगी बनाने से पहले डेम में उतरे, तीन फिसले

जानकारी के अनुसार, छात्रों ने डेम किनारे चूल्हे पर मैगी बनाने की तैयारी की। इसी दौरान कुछ छात्र नहाने के लिए डेम में उतर गए। अचानक तीन छात्रों के पैर फिसल गए। साथियों ने एक छात्र को बचा लिया, लेकिन आशुतोष और ध्रुव गहरे पानी में डूब गए।

पहले दिन नहीं पहुंची रेस्क्यू टीम

घटना के बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि रतलाम (Ratlam) जिला प्रशासन की ओर से मामले में असंवेदनशील रवैया रहा। पहले दिन न तो एनडीआरएफ की टीम समय पर पहुंची और न ही बोट की व्यवस्था की गई। मछली पकड़ने वाली नाव के सहारे परिजन और ग्रामीणों ने देर रात तक तलाश की। कुछ परिजन रातभर मौके पर डटे रहे।

मंगलवार सुबह एसडीआरएफ ने निकाले शव

मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे एसडीआरएफ की टीम बोट और गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची। किनारे से लगभग 15 फीट दूर पहले ध्रुव का शव मिला। करीब 10 मिनट बाद पास ही से आशुतोष का शव भी बरामद कर लिया गया। रेस्क्यू टीम में शोएब खान, रमन गुप्ता और अजय श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्य शामिल थे।

शव ले जाने के लिए नहीं मिली सरकारी गाड़ी

परिजनों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शवों को मेडिकल कॉलेज ले जाने के लिए प्रशासन की ओर से कोई वाहन उपलब्ध नहीं कराया गया। मजबूरन परिजन निजी वाहन से शव लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। एसडीएम आर्ची हरित से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ।

पास-पास किया गया अंतिम संस्कार

मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे आशुतोष का शव त्रिवेणी मुक्तिधाम पहुंचा। लगभग सवा घंटे बाद ध्रुव के परिजन भी वहां पहुंचे। दोनों का अंतिम संस्कार पास-पास बने पेडस्टल पर किया गया। ध्रुव के दादाजी महेश बलसोरे ने बताया कि ध्रुव के पैरों में जूते मिले हैं, जिससे हादसे को लेकर कुछ सवाल खड़े हो रहे हैं। यह घटना न केवल दो परिवारों के लिए अपूरणीय क्षति है, बल्कि रेस्क्यू और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!