35.9 C
Ratlām

Ratlam  : फोरलेन निर्माण के लिए चला बुलडोजर, मास्टर प्लान के तहत 18 मीटर चौड़ी बनेगी सड़क 

- दो दिन पहले महापौर पटेल ने अधिकारियों के साथ क्षेत्र का निरीक्षण कर दिए थे निर्देश 

Bulldozers run for four-lane in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम (Ratlam) जिला मुख्यालय पर बहुप्रतीक्षित चांदनी चौक से लक्कड़पीठा रोड होते हुए पुराने बाजना बस स्टैंड तक बनने वाले फोरलेन मार्ग के लिए सोमवार को Ratlam नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को महापौर प्रहलाद पटेल ने अधिकारियों के साथ क्षेत्र का निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद सोमवार से कार्रवाई शुरू की गई। निगम का अमला बुलडोजर और जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचा और पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण में आ रहे मकानों और दुकानों के हिस्सों को हटाया गया। इस दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने कार्रवाई का विरोध भी जताया, लेकिन अधिकारियों ने इसे मास्टर प्लान के तहत की जा रही नियमानुसार कार्रवाई बताया।

20260309 162024

रतलाम (Ratlam) नगर निगम द्वारा इस मार्ग को 18 मीटर चौड़ा फोरलेन बनाने की योजना है। इसके लिए चांदनी चौक से पुराने बाजना बस स्टैंड तक करीब 600 मीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। इस परियोजना पर करीब 6.32 करोड़ रुपए खर्च होने हैं। दरअसल, अक्टूबर-नवंबर में क्षेत्र की नपती के दौरान 192 मकानों और दुकानों के आगे 2 से 4 मीटर तक अतिक्रमण पाया गया था। नगर निगम ने संबंधित लोगों को पहले ही नोटिस जारी कर अतिक्रमण स्वयं हटाने के निर्देश दिए थे। कुछ लोगों ने स्वेच्छा से अपने निर्माण हटा लिए थे, जबकि कई जगह अतिक्रमण बने रहने से सड़क निर्माण का काम आगे नहीं बढ़ पा रहा था। 

हटाए जा रहे हैं हिस्से, तेजी से शुरू हो सके काम 

रतलाम (Ratlam) नगर निगम आयुक्त अनिल भाना ने वंदेमातरम् न्यूज को बताया कि करीब दो महीने पहले सभी को नोटिस जारी कर 9 मार्च तक अतिक्रमण हटाने का अंतिम अल्टीमेटम दिया गया था। बावजूद इसके कुछ लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया, इसलिए निगम को कार्रवाई करनी पड़ी। वर्तमान में करीब 27 मकानों और दुकानों के आगे के हिस्से हटाए जा रहे हैं, ताकि फोरलेन निर्माण का काम तेजी से शुरू हो सके।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!