22.4 C
Ratlām

Ratlam  :  व्यापारी की मिली लाश, यास्मीन शैरानी का हमलावर आरोपी के अलावा पिता और भाई संदेही

- मृतक के भाई के बयान पर fir दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच, चंदन शर्मा की पत्नी भाजपा नेत्री

Businessman's body found in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) के नामली में शुक्रवार सुबह रेलवे ब्रिज के पास 27 वर्षीय लहसुन व्यापारी का शव संदिग्ध हालात में मिला। युवक एक दिन पहले से घर से गायब था। हत्या की आशंका जताते हुए पीएम के बाद परिजनों ने शव को दोपहर में नामली थाने के बाहर रख आक्रोश जताया। पुलिस ने मृतक के भाई के संदेह पर 5 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। खास बात यह है कि इनमें एक आरोपी चंदन शर्मा है जो कि पूर्व में कांग्रेस नेत्री यास्मीन शैरानी पर जानलेवा हमले करने के आरोप में नामजद है। जबकि अन्य में इसका पिता महेश शर्मा जो कि पुलिसकर्मी रह चुका है, इसके अलावा चंदन शर्मा का एक भाई पराग शर्मा के अलावा दो अन्य आरोपी है, जो कि संगठन विशेष से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। संदेही चंदन शर्मा की पत्नी सत्ताधारी पार्टी भाजपा नेत्री दिव्या शर्मा है। 

20260213 222404

मृतक का नाम शिवम पिता कन्हैयालाल राठौड़ (27) निवासी सेमलिया रोड नामली है। मृतक लहसुन का व्यापारी है। मृतक के छोटे भाई प्रदीप राठौड़ ने बताया कि भाई शिवम बुधवार सुबह 10 बजे घर से गया था। चंदन शर्मा, पराग शर्मा समेत दो से तीन लोग घर पर भाई को बुलाने आए थे। उनके साथ वह अपनी बाइक से निकल गया था। मैं दोपहर में महू नीमच रोड स्थित अनाज मंडी के पास अपने गोडाउन गया था। लेकिन भाई वहां पर नहीं था। रात में 10 से 12 बजे के बीच नामली के अनुराग अग्रवाल के साथ दो से तीन लोग घर आए थे। वह भाई के बारे में पूछ कर गाली गलौज कर थे थे। मेरे भाई की हत्या हुई है। 

एफएसएल सहित पुलिस ने मौके पर की जांच

मौके पर रतलाम (Ratlam) ग्रामीण एसडीओपी किशोर पाटनवाला, नामली थाना प्रभारी गायत्री सोनी, एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल भी पहुंचे। पंचनामा बनाकर शव को रतलाम मेडिकल कॉलेज भिजवाया। दोपहर में पीएम के बाद शव लेकर परिजन नामली पहुंचे। वहां बड़ी संख्या में परिजनों और लोगों ने शव को थाने के बाहर रख प्रदर्शन किया। कुछ लोगों के नाम भी पुलिस को बताने के साथ साक्ष्य भी प्रस्तुत किए। 

मोबाइल और बाइक नहीं मिली 

मृतक के भाई प्रदीप ने बताया कि मौके से बड़े भाई की बाइक और मोबाइल भी नहीं मिला है। सिर पर हल्की चोट है। मृतक के घर में मां कला बाई, पिता कन्हैयालाल और छोटा भाई प्रदीप राठौड़ है। मृतक की शादी नहीं हुई थी। एक बहन है जिसकी शादी हो चुकी है। रात को घर नहीं आने पर कॉल भी किया। लेकिन मोबाइल बंद था। हमने सोचा कि व्यापार के सिलसिले में वह कही बाहर गया होगा। 

रतलाम जिले के नामली में दर्ज FIR के अंश

मैं सेमलिया रोड नामली रहता हूँ तथा कृर्षी मंडी नामली में अनाज व्यापारी का धंधा करता हूँ। हम दो भाई है, मेरे से बड़े भैय्या शिवम राठौड है वह भी मेरे साथ अनाज मंडी में व्यापार करता था। कल दिनांक 12.02.2026 के सुबह 10.00 बजे की बात है मेरे घर पर चंदन शर्मा निवासी रतलाम मेरे घर पर आया था ओर मेरे भाई शिवम को घर से बाहर बुलाकर पैसो की लेनदेन की बात की ओर अपने साथ लेकर चला गया था। उसके बाद मेरे पिताजी ने शिवम को फोन लगाया तो उसने फोन नहीं उठाया। फिर उसके बाद मैने नामली में शिवम को ढुढने का प्रयास किया तो शिवम नहीं मिला। उसके बाद में मेरे बड़े भाई को ढुढने के लिये मेरे गोदाम पर गया तो वहा पर अनुराग पिता तेजकरण अग्रवाल निवासी नामली, अभिजीत पिता तेजकरण अग्रवाल निवासी नामली एव चंदन शर्मा पिता महेश शर्मा निवासी रतलाम, पराग शर्मा पिता महेश शर्मा निवासी रतलाम एव महेश शर्मा निवासी रतलाम (Ratlam) (चंदन एव पराग के पिता) ये लोग मिले। जिनसे मेरे द्वारा मेरे भाई के संबध में पुछा गया कि मेरे भाई को सुबह तुम साथ में लेकर गये थे उसका कोई पता नहीं चल रहा है बताओ वो कहा है तो जिस पर इन सभी लोगो ने मुझसे गाली गलोज करने लगे एवं कहने लगे की हम तेरे घर पर जाकर बैठ रहे है। हम तेरे भाई शिवम से पैसे मांगते है। उसके बाद शाम करीबन 09.51 बजे उक पांचो व्यक्तियो मेरे घर पर दो कार एव एक स्कूटी लेकर आये थे एवं घर के बाहर बैठे ओर कहा कि हम तेरे भाई से पैसे मांगते है, वह हमारे पैसे नहीं दे रहा है एवं उसके बाद आज सुबह मुझे मालुम पड़ा कि मेरे भाई की लाश सगस बाउजी मदिर के पास रतलाम रोड पर पड़ी हुई है। तब मैने अन्य जनो के साथ जाकर देखा तो मेरे भाई की लाश पड़ी हुई थी एवं वह चित अवास्था में पड़ा मिला। मुझे इन लोगों पर शका है इन लोगो के द्वारा मेरे भाई के के साथ कुछ गलत किया गया है। जिनके कारण मृत्यु हुई है। उपरोक्त लोगो के द्वारा मेरे भाई को पूर्व में भी काफी परेशान किया।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!