31.3 C
Ratlām

पौधा रोपण : गिरवर माताजी पहाड़ी क्षेत्र में अभियान शुरू, 60 हजार पौधे रोपने का लक्ष्य

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
शिवगढ़ स्थित गिरवर माताजी पहाड़ी क्षेत्र में हार्टफुलनेस संस्था द्वारा पूज्य दाजी की प्रेरणा से हरियाली अमावस्या पर पौधा रोपण अभियान शुरू किया। अभियान के प्रथम चरण के तहत शिवगढ़ वन क्षेत्र में विभिन्न प्रजाति के 60,000  पौधों का रोपण किए जाएंगे।
कार्यक्रम में पौधारोपण की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला कार्यवाह सुरेंद्र सुरेका, कला विज्ञान महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. यशवंत मिश्रा, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन के अश्विनी शर्मा, हार्टफुलनेस प्रोजेक्ट के प्रभारी अशोक गर्ग, जोन समन्वयक संजय खंडेलवाल, जन अभियान परिषद से रत्नेश विजयवर्गीय, शैलेंद्र सिंह सोलंकी , रतनलाल चरपोटा एवं ग्राम पंचायत बावड़ी के सरपंच प्रमुख रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम सुबह 8  से शाम 5 बजे तक सतत जारी रहा। इसमें इप्का लेबोरेटरी, कन्या महाविद्यालय की एनएसएस इकाई , सर्व ब्राह्मण समाज, श्रीरामकृष्ण मिशन, औरो आश्रम, विद्युत मंडल, जिला उद्योग संघ, पश्चिम रेलवे, भारतीय स्टेट बैंक, लायंस क्लब, अभिभाषक संघ आदि संस्थाओं के सदस्यों द्वारा लगभग 2 हजार से अधिक पौधे रोपित किए। अतिथियों का स्वागत हार्टफुलनेस केंद्र प्रभारी नीलेश शुक्ला, अनिल तिवारी, कृष्ण वल्लभ सोनी, जितेंद्र अग्रवाल, आशीष अवस्थी, जिनेंद्र दशोत्तर, तरुण त्रिपाठी, महेंद्र पुरोहित, सत्यनारायण जोशी ,धर्मेंद्र राठौर, सुनील सोनी, रोहन व्यास ,अजय त्रिपाठी, संयोग गोयल, मयूर त्रिपाठी, रोहन व्यास,विजय सोनी, मनीषा अवस्थी, रेखा सोनी, रीता अग्रवाल ,अर्पिता त्रिवेदी, शीतल शुक्ला, नीलम सोनी, भावना सोनी द्वारा किया गया।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!