24.2 C
Ratlām

रतलाम टोल नाके पर गुंडागर्दी का मामला : भाजयुमो पूर्व जिला उपाध्यक्ष फरार, दो आरोपी अभी तक हुए गिरफ्तार

रतलाम टोल नाके पर गुंडागर्दी का मामला : भाजयुमो पूर्व जिला उपाध्यक्ष फरार, दो आरोपी अभी तक हुए गिरफ्तार

– पुलिस को है छह आरोपियों की तलाश, वारदात में पूर्व जिला उपाध्यक्ष का भाई भी शामिल

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। भारतीय जनता युवा मोर्चा से बाहर निकाला गया पूर्व जिला उपाध्यक्ष शुभम गुर्जर सहित छह आरोपी पुलिस की पहुंच से दूर हैं। टोलनाके पर पिस्टल लेकर धमकाने और रंगदारी के मामले में अभी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। भाजयुमो से बाहर निकाला गया जिला उपाध्यक्ष शुभम गुर्जर प्रकरण दर्ज होने के बाद से भूमिगत हो चुका हैं। वारदात में शामिल पूर्व जिला उपाध्यक्ष शुभम गुर्जर का भाई राजवीर गुर्जर भी शामिल था, जिसके खिलाफ वर्ष 2018 में भी धमकाने का मुकदमा पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज है।

बता दें कि अगस्त-2023 में बिलपांक थाना अंतर्गत चिकलिया टोल प्लाजा पर आरोपियों ने पिस्टल दिखाकर अपने वाहन बिना रुपए निकालने के लिए रंगदारी दिखाई थी। दो दिन पूर्व सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद घटनाक्रम एसपी राहुल कुमार लोढ़ा के पास पहुंचा था। एसपी लोढ़ा के निर्देश पर जांच में सामने आया था कि मामले में टोल प्लाजा के मैनेजर राजेश पिता पंजाबराव रामदे निवासी नागपुर (महाराष्ट्र) ने लिखित शिकायत की हुई है, लेकिन बदमाशों के खौफ से एफआईआर दर्ज नहीं करवाई थी। एसपी लोढ़ा के निर्देश पर पुलिस ने टोल प्लाजा के मैनेजर रामदे की शिकायत पर भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष और मुख्य आरोपी शुभम गुर्जर सहित बदमाश भाई राजवीर गुर्जर दोनों निवासी ग्राम जमुनिया (थाना बिलपांक), आशीष शर्मा निवासी बिलपांक, गौरव गुर्जर निवासी जावरा, अर्जुन खारीवाल निवासी मुलथान, बंटी शर्मा निवासी दंतोडिय़ा, देवेंद्र सिंह निवासी झरखेड़ी सहित एक अन्य अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन ने मंगलवार दोपहर जिला उपाध्यक्ष शुभम गुर्जर को पद से हटा दिया था। बिलपांक टीआई मुनेंद्र गौतम ने वंदेमातरम् न्यूज को बताया कि आरोपी बंटी शर्मा और आशीष शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी शुभम गुर्जर सहित शेष आरोपियों की तलाश जारी है। दोनों गिरफ्तार आरोपी बंटी और आशीष को जेल भेज दिया गया है।

छह माह पूर्व बदमाशों ने फैलाई थी दहशत

टोल प्लाजा के मैनेजर रामदे की ओर से दर्ज मुकदमें के मुताबिक 18 अगस्त 2023 की रात करीब 11 बजे फोरव्हिलर क्रमांक आरजे-02 ई-7289 टोल प्लाजा पर पहुंची थी। चालक द्वारा टोल दिए बिना आरोपी शुभम गर्जुर का नाम बोलकर फोरव्हिलर निकालने लगा। इस दौरान कर्मचारी सत्यनारायण राठौर ने चालक से युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शुभम गुर्जर से बात कराने का बोला था। कुछ देर बाद आरोपी शुभम गुर्जर अन्य आठ बदमाशों के साथ हाथ में पिस्टल और लाठियां लेकर पहुंचा था और कर्मचारियों से गाली-गलौच करते हुए धमकाया था कि मेरे आदमियों की गाड़ी रोकते हो। बदमाशों ने टोल प्लाजा के कंट्रोल रूम में घुस सहायक प्रबंधक सतीश शिरसाट, हेमंत भंडारी और महेंद्रसिंह राठौर सहित अन्य कर्मचारियों को पिस्टल दिखाकर बाहर निकाल मारपीट भी की थी। इसके बाद 29 अगस्त 2023 को दोबारा शुभम गुर्जर और आशीष शर्मा टोल प्लाजा पहुंचे थे और विवाद कर बोला था कि हमारी गाड़ी रोकी और इंट्री फीस ली तो अंजाम बुरा होगा। बदमाश शुभम गुर्जर और उसके साथी आए दिन टोल प्लाजा पर पहुंच दहशत फैलाने के साथ कर्मचारियों से गाली-गलौच कर विवाद करते थे। सोमवार को उक्त घटना के वीडियो वायरल होकर जब एसपी लोढ़ा के पास पहुंचे तो उन्होंने बिलपांक थाने से जानकारी जुटाई। एसपी के निर्देश पर टोल प्लाजा मैनेजर रामदे की ओर से आरोपियों के खिलाफ भादंवि की धारा 427, 294, 323, 452, 147, 148, 327, 506 एलं 25 आर्म्स एक्ट की आयुध अधिनियम 1959 (संशोधन 2019) में प्रकरण दर्ज किया था।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!