– 2 फरवरी को पोस्ट मास्टर का हुआ था एक्सीडेंट, इसके बाद भी वह कर रहे थे काम
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। जिले के सरवन पोस्ट ऑफिस से ब्रांच पोस्ट मास्टर के लापता होने के 9 दिन बीत चुके है। लापता पोस्ट मास्टर के भाई द्वारा सरवन में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। तलाश में जुटी पुलिस अभी तक 65 से अधिक CCTV (सीसीटीवी) कैमरे तलाश चुकी है। इधर गबन की आशंका के चलते विभाग दूसरे कर्मी को चार्ज देकर जांच करवा रहा है। जांच में अभी तक महज 33 हजार रुपए का बैलेंस नहीं मिलने की जानकारी मिली है।
गायब हुए ब्रांच पोस्ट मास्टर रतलाम के महावीर नगर निवासी संदीप पिता दौलत राम कुमायु रतलाम के महावीर नगर निवासी हैं। छोटे भाई संजीव कुमायु ने पुलिस को बताया कि 13 फरवरी- 2025 को भाई पोस्ट ऑफिस गया था। 14 फरवरी-2025 की शाम तक जब उसका पता नहीं चला तो सरवन थाने में पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज करवाई। सरवन में ब्रांच पोस्ट मास्टर के गायब होने की खबर जैसे ही लोगों को पता चली तो खाता धारक अपने खातों की जांच कराने पोस्ट ऑफिस पहुंचने लगे हैं। पोस्ट द्वारा ब्रांच मास्टर खाता-धारकों की पास बुक में दर्ज की गई राशि और पोस्ट ऑफिस में दर्ज राशि से मिलान किया जा रहा है। विभाग के जिला लेखा से मिले रिकॉर्ड से मिलान भी किया जा रहा है। मेल सुपर वाइजर धर्मेंद्र दमण ने बताया कि पूरी जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि गबन किया है या नहीं। इधर पोस्ट मास्टर इंस्पेक्टर संतोष मेहते ने बताया कि सभी खाता धारकों से उनकी पास बुक मंगवाई जा रही है ताकि उनका पोस्ट ऑफिस के लेजर से मिलान किया जा सके और स्थिति स्पष्ट हो सके। अभी तक की हुई जांच में 33 हजार रुपए का बैलेंस नहीं मिला है।
परिजन ने दर्ज करवाई गुमशुदगी
पोस्ट ऑफिस से ब्रांच पोस्ट मास्टर कुमायूं की थाने में गुमशुदगी दर्ज है। भाई द्वारा करवाई गई गुमशुदगी के बाद से टीम जांच में जुटी है। प्रारंभिक रूप से जांच में गबन से सम्बन्धित कोई ठोस जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। सीसीटीवी (CCTV) की जांच में कुछ फुटेज मिले हैं। – अर्जुन सेमलिया, टीआई – सरवन थाना (रतलाम)
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


