
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। अभी तक आपका मोबाइल गुम हो जाता था तो आपको रतलाम (Ratlam) जिले के सायबर सेल या रतलाम पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यालय में चक्कर लगाना होते थे, लेकिन तकनीक का बढ़ता उपयोग अब Ratlam जिले के थानों में बेहतरी से होने लगा है। इसी कड़ी में रतलाम (Ratlam) जिले के इतिहास में पहली बार सरवन पुलिस ने गुम मोबाइल भारत सरकार द्वारा लॉन्च किए गए CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से खोज निकाले। Ratlam जिले के थाना सरवन पुलिस ने आमजन के गुम हुए कुल 6 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत 1,13,998 रुपये है, को जिला रतलाम एवं बांसवाड़ा (राजस्थान) से बरामद किए हैं।
रतलाम एसपी अमित कुमार (Ratlam SP Amit Kumar) ने बताया कि आम नागरिकों के मोबाइल गुम होने से होने वाले आर्थिक नुकसान को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार द्वारा लॉन्च किए गए CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से गुम/खोए मोबाइल की रिकवरी के सभी थानों पर निर्देश दिए थे। इसी के तहत सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल के मार्गदर्शन में सरवन थाना प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सेमलिया व उनकी टीम द्वारा यह कार्रवाई की है।
CEIR पोर्टल की मदद से हुई रिकवरी
रतलाम (Ratlam) जिले के थाना सरवन क्षेत्र में गुम हुए ओप्पो, वीवो, टेक्नो सहित अन्य नामी कंपनियों के मोबाइल फोन को CEIR पोर्टल पर प्राप्त तकनीकी जानकारी के आधार पर सरवन पुलिस ने ट्रेस किया। इसके बाद मोबाइल फोन बरामद कर संबंधित मोबाइल धारकों को विधिवत सुपुर्द किए गए।
क्या है CEIR पोर्टल?
भारत सरकार द्वारा लॉन्च किया गया CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल एक राष्ट्रीय डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसके माध्यम से कोई भी नागरिक अपने गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक, ट्रैक और रिकवर कर सकता है। इस पोर्टल पर मोबाइल का IMEI नंबर दर्ज करने पर वह फोन पूरे देश में उपयोग के लिए निष्क्रिय किया जा सकता है, जिससे उसके दुरुपयोग पर रोक लगती है और मोबाइल की बरामदगी की संभावना बढ़ जाती है।
इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका
इस सफल कार्रवाई में टीआई अर्जुन सेमलिया, प्रधान आरक्षक विजय सिंह शेखावत, आरक्षक हिम्मत सिंह राठौर, गजपाल सिंह राठौर (CEIR पोर्टल ऑपरेटर) की विशेष भूमिका रही।
रतलाम SP की आमजन से अपील
रतलाम एसपी अमित कुमार (Ratlam SP Amit Kumar) ने जिले के आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उनका मोबाइल गुम या चोरी हो जाए, तो वे तत्काल नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं और CEIR पोर्टल पर जानकारी दर्ज करें, जिससे मोबाइल की शीघ्र बरामदगी संभव हो सके।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


