रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
मालवा के गांधी पूर्व मंत्री एवं विधायक स्व. प्रभूदयाल गेहलोत की सोमवार को चतुर्थ पुण्यतिथि मनाई गई। सैलाना में सुबह स्थानीय मोतीबंगला स्थित गेहलोत की प्रतिमा पर विधायक हर्षविजय गेहलोत एवं पूर्व मंडी अध्यक्ष शेखर गेहलोत ने श्रद्धासुमन अर्पित कर पुष्पमाला पहनाई। इस अवसर पर पूर्व मंडी अध्यक्ष श्रीराम चौधरी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश पाटीदार सहित परिवारजन के सदस्य और क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


