रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश संगठन ने आखिरकार शुक्रवार को चार जिलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा कर दी है। रतलाम में भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। पूर्व रतलाम जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा की कार्यप्रणाली को लेकर प्रदेश भाजपा संगठन पिछले लंबे समय से नाखुश था। हाल ही में भोपाल में पूर्व जिलाध्यक्ष लुनेरा को प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद शर्मा की नाराजी से भी रूबरू हो चुके हैं।
नए भाजपा जिलाध्यक्ष उपाध्याय लंबे समय से दावेदार थे। विधानसभा चुनाव पूर्व अंतिम दौर में प्रक्रिया भी पहुंच गई थी। घोषणा से पूर्व पार्टी की अंदरूनी राजनीति के चलते संगठन ने घोषणा को विधानसभा को ध्यान में रखते हुए घोषणा को टाल दिया था। राजधानी के संगठन सूत्रों के मुताबिक रतलाम भाजपा जिलाध्यक्ष के नाम पर उपाध्याय के नाम पर पूर्व में ही सहमति बन चुकी थी। लेकिन जिले की पार्टी में चल रही अंदरूनी राजनीति को भांपने के बाद शुक्रवार रात को अपना फैसला सुनाया है। हालाकि संगठन के उक्त फैसले से पार्टी के कुछ नेता असंतोष जरूर हुए हैं, लेकिन वह इसके खिलाफ खुलकर कुछ नहीं बोल पा रहे हैं बता दें कि पिछली बार भी भाजपा जिलाध्यक्ष के उपाध्याय का नाम पैनल में था। वे लगातार तीन बार से भाजपा जिला महामंत्री रहकर पार्टी का कार्य कर रहे थे। उपाध्याय भाजयुमो जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। उल्लेखनीय की नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष उपाध्याय मुख्यमंत्री मोहन यादव के भी बचपन के मित्र हैं। इसके अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित प्रदेश के बड़े नेताओं से भी उनका जीवंत संपर्क है।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


