रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रोटरी क्लब रतलाम सैंट्रल द्वारा निरंतर समाज हित के प्रकल्प जारी है। इसी तारतम्य में सीएम राइज विनोबा नगर प्राइमरी स्कूल को क्लब द्वारा वाटर फिल्टर, पंखे, व पानी की टंकी प्रदान की गई। इस अवसर पर प्राचार्य संध्या वोरा ने कहा कि सामाजिक संस्थाओं द्वारा जनहित के कार्य सराहनीय है। प्रदान की गई सामग्री का उपयोग विद्यार्थियों को स्वास्थ और शारीरिक झमता विकसित करेगा। अध्यक्ष हीरालाल डांगी ने कहा कि यह क्लब के लिए सौभाग्य की बात है कि इस प्रकार के प्रकल्प से छात्र- छात्राएं लाभान्वित होंगे। इस अवसर पर विश्व के 10 स्कूल में शामिल होने पर प्राचार्य वोरा का सम्मान किया गया।। इस अवसर संगीता सिंह ने क्लब के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया, शिक्षक राजेंद्र शर्मा द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विनोद मूणत, रोहित रूनवाल, वीरेंद्र कुमार, मुकेश कुमार शुक्ल, मनोज बोराना, उपस्थित थे। समरोह का संचालन अश्विनी शर्मा ने किया। आभार अमृत मांडोत ने माना।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


