16.7 C
Ratlām

रतलाम में आज CM :  डॉ. यादव का प्रथम रतलाम आगमन, कार्यकर्ता बैठक में होंगे शामिल 

रतलाम में आज CM :  डॉ. यादव का प्रथम रतलाम आगमन, कार्यकर्ता बैठक में होंगे शामिल

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मुख्यमंत्री (CM) बनने के बाद डॉ. मोहन यादव 23 मार्च को पहली बार रतलाम आ रहे हैं। वे यहां लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक लेगे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, सूक्ष्म, लघु मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप एवं वन, पर्यावरण एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चैहान भी उपस्थित रहेगे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय करेंगे।

IMG 20240323 WA0007

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री (CM) डॉ. मोहन यादव 23 मार्च को प्रातः 9.30 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा रतलाम के लिए रवाना होगे। रतलाम मे 10.15 बजे बंजली हवाई पट्टी पर उनका आगमन होगा। तत्पश्चात् 10.30 बजे होटल रूद्र पैलेस पहुंचेगे। यहां मुख्यमंत्री (CM) डाॅ. यादव रतलाम लोकसभा क्षेत्र की रतलाम शहर, रतलाम ग्रामीण एवं सैलाना विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक लेगे। बैठक मे सांसद, विधायक, महापौर, जनप्रतिनिधि, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विधानसभा क्षेत्र के जिला पदाधिकारी एवं लोकसभा एवं जिला प्रभारी, मंडल पदाधिकारी एवं प्रभारी, मोर्चा जिला पदाधिकारी मंडल मोर्चा के अध्यक्ष, अपेक्षित है। बैठक पश्चात् 11.30 बजे वे रतलाम से राणापुर (झाबुआ) के लिए प्रस्थान करेगे। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री डॉ.यादव का प्रथम नगर आगमन पर आत्मीय स्वागत करने का आव्हान् किया है।

 कैबिनेट मंत्री काश्यप ने ली पदाधिकारियों की बैठकरतलाम संसदीय लोकसभा चुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री (CM) डॉ. मोहन यादव का पहली बार रतलाम आगमन हो रहा है। मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा भी रतलाम आ रहे है। उनके आगमन पर नगर में उनके स्वागत सहित कार्यकर्ताओं की बैठक से जुड़ी तैयारियों के संबंध में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने भाजपा पदाधिकारियों की बैठक ली। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, विधानसभा सह संयोजक प्रहलाद राठौड़, मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, मयूर पुरोहित, कृष्ण कुमार सोनी, विनोद यादव, मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी आदि उपस्थित रहे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!